{"_id":"60223dd98ebc3e74ab2030f2","slug":"ghaziabad-shipra-mall-seal-on-tuesday-morning-for-not-paying-property-tax-for-15-years-of-2-crore-22-lac-unsealed-after-paying-40-lac-relief-till-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः 15 साल से संपत्ति कर न देने पर शिप्रा मॉल पर खतरा, 40 लाख के भुगतान के बाद मार्च तक की मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः 15 साल से संपत्ति कर न देने पर शिप्रा मॉल पर खतरा, 40 लाख के भुगतान के बाद मार्च तक की मिली अनुमति
Tue, 09 Feb 2021 01:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
शिप्रा मॉल हुआ सील, संपत्ति कर की कुछ राशि जमा कराने पर खोला गया
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल को मंगलवार सुबह सील कर दिया गया, जिससे मॉल के मालिकों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई गाजियाबाद नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने के कारण की गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शिप्रा मॉल का बीते 15 साल से संपत्ति कर बकाया है। इसकी राशि अब दो करोड़ 22 लाख रुपये हो चुकी है। इसी रकम की वसूली के लिए गाजियाबाद नगर निगम मॉल को कई बार नोटिस भेज चुका है। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी जब बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो नगर निगम की टीम ने आज मॉल को सील कर दिया।
विज्ञापन
मॉल सील होते ही इसके संचालक हरकत में आ गए और आनन-फानन 40 लाख रुपये निगम में जमा कराए, जिसके बाद मॉल की सील खोल दी गई। अब निगम ने मॉल को शेष राशि के भुगतान के लिए मार्च तक का समय दिया है। अगर तब तक संपत्ति कर की पूरी राशि जमा नहीं कराई गई तो मॉल को दोबारा सील किया जा सकता है।
विज्ञापन