{"_id":"6424106941d8b7b3c40a9954","slug":"ghaziabad-shalimar-garden-near-shiv-chowk-3-storey-charms-building-catches-fire-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं
Wed, 29 Mar 2023 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 29 Mar 2023 03:56 PM IST
सार
आग पर थोड़ा काबू पाने के बाद एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा, शालीमार गार्डन थानाध्यक्ष रवि शंकर पांडे और मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बिल्डिंग के अंदर घुस कर एक बंद फ्लैट का ताला काटकर वहां लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
शालीमार गार्डन में तीन मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में शिव चौक के पास तीन मंजिला चार्म्स बिल्डिंग में बुधवार दोपहर आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग बुटीक की दुकान से शुरू होकर आसपास की दुकानों में भी फैल गई। अग्निशमन की तीन गाड़ियों की मदद से कर्मियों ने महज 10 मिनट में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
आग की सूचना पर डीसीपी ट्रांस हिंडन जोन विवेक चंद्र और एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा के साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल मौके पर पहुंच गए। इससे पहले ही शालीमार गार्डन थाना अध्यक्ष रवि शंकर पांडे के साथ अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने अग्निशमन के पहुंचने से पहले दुकानों के अंदर से लोगों को बाहर निकलवाया। इस बीच 2:24 बजे अग्निशमन की एक गाड़ी के साथ कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग पर थोड़ा काबू पाने के बाद एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा, शालीमार गार्डन थानाध्यक्ष रवि शंकर पांडे और मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बिल्डिंग के अंदर घुसकर एक बंद फ्लैट का ताला काटकर वहां लगी आग को बुझाया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि फ्लैट के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था वरना आग के धुंए से दम घुटने पर बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल अग्निशमन कर्मियों ने 25 मिनट के कड़ी मशक्कत कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।