फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: महिला को गाड़ी में खींचकर अगवा करने का प्रयास, विरोध पर फाड़ा कुर्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
महिला को गाड़ी में खींचकर अगवा करने का प्रयास, विरोध पर फाड़ा कुर्ता
विज्ञापन

खोड़ा। इतवार बाजार में शाम पौने छह बजे कार सवार शहजाद नाम युवक ने राह चलती महिला को गाड़ी में खींचकर अगवा करने का प्रयास किया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने कॉलर फाड़ दिया फिर बाल पकड़कर घसीट दिया। लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी पर नामजद मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने बताया कि वह अपनी मां के घर से अकेले लौट रही थी। रास्ते में खोड़ा निवासी शहजाद गाड़ी से उतरा और सरे बाजार में उनका हाथ पकड़कर कार में अंदर खींचने लगा। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने पीटा और कुर्ते का कॉलर फाड़ दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने उनके बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। शोर सुनकर अन्य लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। पिता के साथ खोड़ा थाने पहुंचकर उन्होंने आरोपी शहजाद के खिलाफ मुकदमा कराया। कार्यवाहक एसीपी रवि कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश में टीम दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गाड़ी को भी जल्द बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed