फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: रंजिश के चलते दो बहनों पर चाकू से वार कर घायल किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
रंजिश के चलते दो बहनों पर चाकू से हमला
विज्ञापन

लोनी। अशोक विहार कॉलोनी में रंजिश के चलते दो बहनों पर धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाले व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। एक बहन के पेट में चाकू से कई वार किए। दूसरी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
प्रेमनगर कॉलोनी में नब्बन परिवार के साथ रहते हैं। वह अन्य शहरों में कपड़े बेचने का काम करते हैं। घर में पत्नी जहारा है। जहारा ने बताया कि उनकी छोटी बहन उनके पास रहती है। उनके पति नब्बन अपने काम के लिए गए थे। बुधवार को पड़ोस में उनकी जानने वाली युवती की हल्दी का समारोह चल रहा था। वह उसमें हिस्सा लेने जा रही थी। रात करीब 8 बजे वह अपने छोटी बहन हिराज (20) को लेकर घर से निकली थी। पड़ोस में एक धार्मिक स्थल की देखरेख करने वाला व्यक्ति बाहर चाकू में धार लगा रहा था। वह उन्हें घूरने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने दोनों बहनों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों बहन अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगी। भागने के दौरान उनकी छोटी बहन हिराज गिर गई। आरोपी ने हिराज के पेट में कई चाकू मारे। इसके बाद आरोपी जहारा की तरफ भागा। आरोपी ने जहारा पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने दोनों को लोनी सीएचसीमें भर्ती कराया। हिराज की हालत गंभीर होने पर उन्होंने उसे दिल्ली के जीटीबी में रेफर किया। लेकिन यहां से भी हिराज को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। उनके तीन आपरेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन

मदद के लिए पुकारती रही, तमाशबीन बने रहे लोग
आरोपी जब दोनों बहनों पर चाकू से हमला कर रहा था। तब दोनों बहनें मदद मांगने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए लेकिन किसी ने उनकी कोई मदद नहीं की। घर से करीब 20 मीटर की दूरी तक आरोपी दोनों बहनों को दौड़ाता रहा। जहारा पड़ोस के एक घर में घुसकर अपने आप को बचाने लगी, लेकिन समय पर गेट नहीं बंद कर सकी। इसके बाद आरोपी ने उनपर कई चाकू से वार किए। उनके हाथ में चाकू लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पहले हुआ था झगड़ा, तभी से रंजिश रखता था
जहारा ने बताया कि आरोपी पहले मीट की दुकान चलाता था। इसके चलते गली में गंदगी रहती थी। इस बात को लेकर करीब तीन माह पहले दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। लेकिन आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर समझौता कर दिया था। उस समय भी आरोपियों ने मारपीट की थी।

क्या बोली पुलिस
एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed