फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Police negligence came fore

Ghaziabad: पुलिस की लापरवाही आई सामने, तस्कर को पकड़ा फिर किया रिहा, मेनका गांधी को लेना पड़ा एक्शन

Tue, 24 Jan 2023 08:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

मामले की शिकायत सांसद मेनका गांधी से की गई। उन्होंने पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा से फोन पर बात कर आरोपी को पकड़ने के लिए कहा। दो घंटे बाद ही पुलिस ने उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Ghaziabad Police negligence came fore
मेनका गांधी (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

साहिबाबाद  के मोहननगर में पीपुल फॉर एनिमल (पीएफए) के बाज और चील के तस्कर को पकड़कर देने के मामले में साहिबाबाद पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। संस्था के सदस्य गौरव गुप्ता का आरोप है कि पुलिस ने थाने से ही तस्कर दनवीत सिंह संधू को रिहा कर दिया। मामले की शिकायत सांसद मेनका गांधी से की गई। उन्होंने पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा से फोन पर बात कर आरोपी को पकड़ने के लिए कहा। दो घंटे बाद ही पुलिस ने उसे नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरव गुप्ता का कहना है कि उन्हें दिल्ली जामा मस्जिद से तस्कर का नंबर मिला था। फोन पर बात करने के बाद दनवीत सिंह संधू नाम के तस्कर ने बाज और चील बेचने का सौदा किया। योजना के तहत उन्होंने उसे रविवार शाम 4:30 बजे मोहन नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया था। जैसे ही वह बस से उतरा तो तुरंत पुलिस की मदद से टीम ने आरोपी को पांच बाज व एक चील के साथ पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि वह 44 हजार 500 रुपये एक बाज और 15 हजार रुपये में चील बेचता था। उन्होंने तस्करी करने पर उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और वन्यजीव प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। अब उनका आरोप है कि पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए तस्कर को थाने से ही रिहा कर दिया। इसकी जानकारी उन्हें हुई तो तुरंत पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई के बारे में पूछा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी भी उन्हें कार्रवाई स्पष्ट नहीं कर पाए। मामला बिगड़ने पर उन्होंने पीएफए की संस्थापिका व सांसद मेनका गांधी को पूरे मामले में अवगत कराया। सांसद मेनका गांधी ने पुलिस आयुक्त को फोन कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर संबंधित धारा में जेल भेजने के लिए कहा। कमिश्नर ने मामले में साहिबाबाद पुलिस से रिपोर्ट तलब की तो अधिकारियों के पसीने छूट गए। उसे दो घंटे में नोएडा से गिरफ्तार कर लिया गया।

इधर तस्कर रिहा, उधर पीएफए सदस्य को मिली धमकी
अब गौरव गुप्ता का आरोप है कि साहिबाबाद थाने से तस्कर के रिहा होने के कुछ देर बाद ही उन्हें फोन कर तस्करों ने धमकी दी। काफी देर तक वह मामले को समझ नहीं पाए। इसके बाद पुलिस की उलझी कार्रवाई से उन्होंने तुरंत आला अफसरों को अवगत कराया। उन्होंने आरोपी के पाकिस्तान से तार जुड़े होने का शक जाहिर कर सुरक्षा एजेंसियों से जांच कराने की मांग की।


डीसीपी डॉ. दीक्षा शर्मा का कहना है कि पुलिस ने धारा को ठीक से समझा नहीं था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रहे हैं। उसे नोएडा से पकड़ा गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed