फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: नकाबपोश बदमाशों ने कार शोरूम में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नकाबपोश बदमाशों ने कार शोरूम में सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर की लूट
विज्ञापन

साहिबाबाद। नकाबपोश तीन हथियारबंद बदमाशों ने लिंक रोड थाने के पीछे मारुति कार के मोटर क्राफ्ट शोरूम में सुरक्षाकर्मी रूपकिशोर और गनमैन अनुज पांडेय को रस्सी से बांधकर 70 हजार रुपये, टैबलेट व डीवीआर लूट ले गए। बदमाश नई गाड़ियां और लाखों की नकदी लूटने आए थे। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने गनमैन से गाड़ियों की चाबी मांगी थी लेकिन अलमारी में चाबी मिलने पर गाड़ी का ढूंढ नहीं पाए। शोरूम महाप्रबंधक ऋषिराज कपूर ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिंक रोड पुलिस को मुकदमा कराया है।
शोरूम महाप्रबंधक ने बताया कि 15 जनवरी को रात दो बजे तीन हथियारबंद बदमाशों ने मुख्य गेट को पार कर सुरक्षा गार्ड रूपकिशोर को गन प्वाइंट पर ले लिया फिर पीछे वाले गेट के पास बैठे गनमैन अनुज पांडेय को भी हथियार के बल पर लेकर दोनों को रस्सी से बांध दिया। बदमाशों ने अनुज से बंदूक ली और रूपकिशोर का मोबाइल छीनकर उसकी टार्च जलाकर शोरूम में नकदी व सामान की तलाशी की। कुछ देर बाद एक बदमाश गनमैन के पास आया और बोला कि शोरुम में खड़ी कारों की चाबियां कहां हैं लेकिन दोनों ने कुछ नहीं बताई। बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर चाबी ले ली लेकिन उन्हें उससे संबंधित गाड़ी नहीं मिली। फिर बदमाशों ने अलमारी से 70 हजार की नकदी और पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर व एक टैबलेट लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने खुद को किसी तरह खुद को रस्सी से खोला और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर सहायक पुलिस उपायुक्त पूनम मिश्रा, लिंकरोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट व अन्य अधिकारी ने पहुंच कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

वारदात के बाद बदमाशों ने लौटाई बंदूक और मोबाइल
बदमाशों ने अपनी पहचान छुपाने और पुलिस में पकड़े जाने के डर से गनमैन अनुज पांडेय की बंदूक व रूपकिशोर का मोबाइल वापस कर कहा कि हमनें तुम्हारा सामान वापस कर दिया और अब दूसरी जगह जा रहे हैं। जीएम का कहना है कि गनीमत रही बदमाशों ने अनुज पांडेय की बंदूक वापस दे दी वरना कोई घटना को अंजाम दे सकते थे। उन्होंने यह भी कहा कि शोरूम में मुख्य अलमारी नहीं रखी रहती है। यदि उसके बारे में बदमाशों को सुरक्षा गार्डों से पता चल जाता तो बड़ी घटना हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर बदमाशों ने दो गार्डों को बंधक बनाकर लूट की वारदात की है। लिंकरोड पर कई स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्दी बदमाशों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। - पूनम मिश्रा, सहायक पुलिस आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed