फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: दुकानदारों को भेज दिया चार गुना से ज्यादा का बिजली बिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दुकानदारों को भेज दिया चार गुना से ज्यादा का बिजली बिल
विज्ञापन

वैशाली। वैशाली सेक्टर तीन में दुकानदारों को चार गुणा से ज्यादा बिजली बिल भेजने का मामला सामने आया है। दुकानदारों ने गर्मी जैसे मौसम में लोड ज्यादा रहने पर औसतन बिल 3500 रुपये तक आने और अब 15 हजार का बिल आने पर नाराजगी जताई है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
वैशाली सेक्टर तीन निवासी अजय गुप्ता ने बताया कि मई माह से उनकी दुकान का बिजली बिल औसतन 3300-3500 रुपये तक आ रहा था। नवंबर में ऊर्जा निगम की ओर से उनका बिजली बिल 15 हजार रुपये भेजा गया है। नवंबर माह में यूनिट खर्च भी 1543 दर्शाया गया है जबकि सर्दी का मौसम होने से लगातार फ्रिज, कूलर पंखे भी नहीं चलाए जा रहे हैं। इसी तरह से सेक्टर तीन के दुकानदार राम किशन को 14 हजार रुपये व किशन लाल अरोरा को 14174 रुपये का बिल भेजा गया है।
विज्ञापन

पूरे बाजार में कई दुकानदारों को अनाप शनाप बिजली बिल बनाकर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बंद दुकान का बिल औसतन 1200 रुपये आता है और सर्दी के मौसम में लोड कम होने से बिल ज्यादा नहीं आता है, लेकिन बंद दुकानों का बिल भी चार हजार रुपये से ज्यादा का भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी शिकायत बिजली घर पर जाकर की जा चुुकी है, लेकिन ऊर्जा निगम का स्टाफ पुराना लोड दिखाने व नये बढ़े बिजली बिल भेजे जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। इससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है। उपखंड अधिकारी शशांक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मीटर और बिल में रीडिंग समान है। दुकानदारों की शंका को दूर करने के लिए चेक मीटर लगवाने का विकल्प दिया गया है। दुकानदार 530 रुपये जमा करा लोड की सत्यापन करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed