फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में बनेगा दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा थीम पार्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सिद्धार्थ विहार में बनेगा दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा थीम पार्क
विज्ञापन

साहिबाबाद। आवास विकास परिषद सिद्धार्थ विहार योजना में 46 एकड़ में थीम पार्क बनवाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। दावा किया जा रहा है कि यह पार्क दिल्ली-एनसीआर का सबसे बड़ा पार्क होगा। 46 एकड़ में बनने वाला यह पार्क टीएचए के 200 सोसायटियों के लिए पिकनिक स्पॉट होगा। प्रस्ताव को अगले सप्ताह लखनऊ भेजा जाएगा। आवास आयुक्त से मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
आवास विकास के अधिशासी अभियंता प्रशांत वर्धन ने बताया कि इंजीनियरों की टीम कई दिन से सिद्धार्थ विहार योजना में जमीन का निरीक्षण कर रही है। जमीन के हिसाब से इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि नए साल में इसे बनाने का काम शुरू हो जाएगा। जमीन की नाप कर ली गई है, जल्द ही इसकी चहारदीवारी का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

आवास विकास के अधिकारियों ने बताया कि यह जमीन सिद्धार्थ विहार के सेक्टर आठ में है। अभी जमीन बिल्कुल बंजर पड़ी हुई है। इसमें साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद पार्क के चारों और पेड़-पौधे लगाएं जाएंगे। इसके लिए टेरिगार्ड लाकर रख दिए गए हैं। जल्द ही यहां पौधे लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा खास
- वाटर पार्क
- बोटिंग क्लब
- मिनी गोल्फ कोर्स
- भारतीय इतिहास से जुड़े सभी स्मारकों के माडल
- वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए दो तालाब
-आउट डोर गेम्स
-इनडोर गेम्स
अभी क्या है मनोरंजन स्थल
- सिटी फारेस्ट
- अर्थला का इंदिराप्रियदर्शनी पार्क
- दुहाई का ड्रिजलिंग लैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed