{"_id":"638ba53dfed6cb2cc85bd5b1","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd248677396","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मी मौत प्रकरण: प्रशासन के आश्वासन पर शव लेकर गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मी मौत प्रकरण: प्रशासन के आश्वासन पर शव लेकर गए परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदाकर्मी मौत प्रकरण: प्रशासन के आश्वासन पर शव लेकर गए परिजन
इंदिरापुरम। गौर ग्रीन सिटी सोसायटी के पास करंट लगने से हुई मौत मामले में प्रशासन के आश्वासन पर परिजन अधीक्षण अभियंता कार्यालय से शुक्रवार देर रात को शव लेकर गए। ऊर्जा निगम अधिकारियों ने परिजन की ओर से मुआवजा, आवास व मुख्यमंत्री कोष से राहत दिलाने के लिए दिए पत्र को एडीएम सिटी को दिया है। ऊर्जा निगम ने परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन भी दिया है।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शुक्रवार रात तक संविदाकर्मी वीरू के परिजन शव लेेकर अधीक्षण कार्यालय पर जमे रहे थे। परिजन ने पांच लाख रुपये का मुआवजा के अलावा निशुल्क आवास व मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि दिलाने की मांग की थी। परिजन वीरू की पत्नी को भी नौकरी दिलाने पर अड़े थे। काफी समझाने के बाद भी परिजन नहीं माने थे। हालांकि परिजनों ने शव को वैन में ही रखे रखा था। उनकी बात एडीएम सिटी से फोन पर कराई गई थी। उन्होंने परिजन की मांग को सुना और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही परिजन शव को लेकर देर रात वापस लौटे।
ऊर्जा निगम की टीम शनिवार सुबह को सोसायटी पहुंची थी। टीम ने दोपहर को फॉल्ट दूर कर सोसायटी की आपूर्ति सुचारुकरा दी। फॉल्ट होने के चलते सोसायटी में डीजी सेट से आपूर्ति कराई जा रही थी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि ऊर्जा सुरक्षा निदेशालय की टीम जल्द ही मीटरों की एमआरआई कराएगी। इसके बाद ही करंट आने के मामले की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम से करेंगे मदद की मांग: व्यापारी
इंदिरापुरम व्यापार मंडल के मीडियाकर्मी किशोर ठाकुर ने बताया कि संविदाकर्मी वीरू इंदिरापुरम में लंबे समय से काम कर रहा था। उसके व्यवहार के चलते लोग वीरू को काफी पसंद करते थे। वीरू के मौत को लेकर न्यायखंड और आसपास के लोग हैरान हैं। न्यायखंड दो, गौर ग्रीन सोसायटी आरडब्ल्यूए, इंदिरापुरम व्यापार मंडल से जुड़े लोग चंदा एकत्रित कर रहे हैं। जल्द ही चंदा एकत्रित कर वीरू के परिजन को सौंपा जाएगा। वहीं लोगों ने ऊर्जा निगम की ओर से कोई भी मुुआवज नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। इसको लेकर व्यापार मंडल के लोग ऊर्जा निगम अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।