फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: मशीन के विवाद में भाजपा पदाधिकारी के कार्यालय पर चार राउंड फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
मशीन के विवाद में भाजपा पदाधिकारी के कार्यालय पर चार राउंड फायरिंग
विज्ञापन

लोनी। प्रेमनगर में शनिवार दोपहर तीन-चार लोगों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अलीमुद्दीन अंसारी के कार्यालय पर चार राउंड फायरिंग की। इस दौरान वह ऑफिस पर नहीं थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने सीसीटीवी से पहचान कर आरोपी सुंदर बैसोया और मोहित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों से तमंचा भी बरामद हुआ है। इकराम नगर कॉलोनी निवासी अलीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे करीब वह घर चले गए थे। ऑफिस पर छोटा भाई था। एक बजे करीब कार सवार सात-आठ लोग उनके ऑफिस पर पहुंचे और चार राउंड हवाई फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने के बाद वह पुलिस को फोन किया। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया। साथ ही घटनास्थल से कुछ दूर लगे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर दो आरोपियों की पहचान लोनी निवासी सुंदर बैसोया व मोहित के रूप में की। दोनों से तमंचा बरामद हुआ है। सीओ रजनीश कुमार का कहना है कि सुंदर बैसोया का रिजवान व नदीम के साथ तार काटने की मशीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी में अलीमुद्दीन अंसारी ने रिजवान का पक्ष लिया और उन्हें गलत बताया था। फिलहाल भाजपा पदाधिकारी की लिखित शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले में बाकी आरोपियों की फुटेज से पहचान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed