{"_id":"638ba312401ce77156649405","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2486767147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: जय मां-जय मां गा रही थी बच्ची तभी हो गई अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: जय मां-जय मां गा रही थी बच्ची तभी हो गई अगवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जय मां-जय मां गा रही थी बच्ची तभी हो गई अगवा
साहिबाबाद। साढ़े चार साल की मासूम के अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या के मामले में पुलिस को अभी कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। राजमिस्त्री के घर के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्ची की आवाज रिकॉर्ड हुई है। बच्ची पूजा के लिए फूल तोड़ रही थी और जय मां-जय मां गा रही थी। इसी दौरान शातिर ने उसका मुंह भींचकर अपहरण कर लिया। कैमरे की दिशा दूसरी तरफ होने की वजह से हत्यारोपी उसमें कैद नहीं हो पाया।
एक दिसंबर को साढ़े चार साल की मासूम को अगवा करने के कुछ घंटे बाद ही उसकी दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकिस्तकों ने बच्ची की मौत बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मौत होना बताया है। फिलहाल साहिबाबाद पुलिस को घटना के 30 घंटे बाद भी कोई अहम सुराग नहीं मिला है। अब पुलिस की जांच तीन मुख्य बिंदुओं पर चल रही है ।
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान भी मिले हैं। दुष्कर्मी ने दरिंदगी के बाद मासूम की गला घोंटकर हत्या कर रात में ही शव खाली प्लाट में फेंक दिया। खाली प्लाट से फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड टीम को जो साक्ष्य मिले हैं उसके आधार पर माना जा रहा है कि बच्ची को काफी देर तक वहां रखा गया।
विज्ञापन
दूसरे भी घटनास्थल पर की जांच
शनिवार को एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी सचिन मलिक व सर्विलांस की टीम अलग-अलग दिशा में जांच करती रही। पुलिस अब बच्ची के घर से लेकर घटनास्थल के आसपास मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने के लिए सीडीआर खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही करीबियों से आपसी रंजिश के चलते कुंडली खंगाल रही है।
19 लोगों से की जा रही पूछताछ
पुलिस संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम ने 19 घरों के युवक और जंगलों में बैठकर नशा करने वाले नशेड़ियों को हिरासत में लिया है लेकिन कोई अहम सुुराग नहीं मिला है। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा लगातार अधिकारियों से मामले की जानकारी कर रहे हैं।