{"_id":"63890edfc4680022152ca2e0","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd248583962","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: विवेचना में लापरवाही बरतने पर जीआरपी लोनी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: विवेचना में लापरवाही बरतने पर जीआरपी लोनी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवेचना में लापरवाही बरतने पर जीआरपी लोनी चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
लोनी। विकास नगर कालोनी निवासी फहीम (14) के केस में विवेचक लोनी जीआरपी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को बृहस्पतिवार शाम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मोहम्मद मुस्ताक ने लाइन हाजिर कर दिया। चौकी प्रभारी पर विवेचना में लापरवाही बरतने और साक्ष्य एकत्रित नहीं करने के आरोप लगे थे। फहीम के परिजनों ने सुसाइड नोट मिलने के बाद संदिग्ध पर कार्रवाई नहीं करने की शिकायत की थी।
क्षेत्राधिकारी जीआरपी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि न्यू विकास नगर कालोनी में रहने वाले फहीम का शव तीन नवंबर को बेहटा नहर रोड स्थित अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। पुलिस को घटनास्थल पर मृतक फहीम के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था जिसमें उसने कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे। पिता अब्दुल ने सुसाइड नोट के आधार पर कुछ लोगों पर हत्या का शक जताकर मुकदमा कराया था। इस मामले में जीआरपी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार विवेचना कर रहे थे। अब उनका आरोप था कि फहीम स्कूल आते-जाते समय कालोनी में प्रेस की दुकान करने वाले बागराणप निवासी शाहबुद्दीन से मिलता था। वह ज्यादातर उसके साथ ही समय बिताता था। इस बीच उन्होंने शाहबुद्दीन पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। इस केस में चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने आरोपी शाहबुद्दीन को कई दिन तक पूछताछ के लिए नहीं बुलाया और केस में लगातार लापरवाही बरती। काफी दबाव देने पर विवेचक ने 23 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया। इसके बाद 29 नवंबर को मंगलवार के दिन शाहबुद्दीन का शव बंथला चिरोड़ी रोड स्थित खेत में पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। इस मामले में फहीम के पिता अब्दुल ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत की। इस पर बृहस्पतिवार शाम संज्ञान लेकर वरिष्ठ अधिकारी ने एसआई को लाइन हाजिर कर दिया।