{"_id":"638510714acd84775603215c","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2484317101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शादी समारोह में चोरी करने वाली मध्य प्रदेश गिरोह की महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शादी समारोह में चोरी करने वाली मध्य प्रदेश गिरोह की महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में चोरी करने वाली मध्य प्रदेश गिरोह की महिला गिरफ्तार
इंदिरापुरम। शादी समारोह व पार्टी में जाकर पर्स व कीमती सामान चोरी करने वाले मध्य प्रदेश गिरोह की एक महिला को इंदिरापुरम थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। महिला के पास से पुलिस ने तीन अंगूठी, एक जोड़ी पायल व 2800 रुपये की नकदी बरामद की जबकि महिला की दूसरी साथी पुलिस की पकड़ से दूर है।
इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि 26 नवंबर के प्रहलादगढ़ी निवासी हाशिम की नंबरदार फार्म हाउस में पारिवारिक रिसेप्सन पार्टी थी। पार्टी से दो अज्ञात महिलाओं ने एक पर्स सहित कुछ सामान चोरी कर लिया था। इस मामले की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। टीम ने घटना में शामिल एक महिला को सोमवार सुबह करीब सवा नौ बजे प्रहलादगढ़ी रेड लाइट से गिरफ्तार किया। महिला की पहचान 23 वर्षीय अक्षिता निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि वह अपनी साथी के संग शादी समारोह में चोरी करने जाती है। फिर मौका पाकर पर्स, नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। सामान को रात में राह चलते लोगों को मजबूरी बताकर बेच देते थे। महिला पर मेरठ, गाजियाबाद के थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं महिला की साथी उसकी मौसेरी बहन है। उसकी तलाश में टीम को लगाया गया है।