फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: वसुंधरा की हवा फिर हुई जहरीली एक्यूआई हुआ 387

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वसुंधरा की हवा फिर हुई जहरीली एक्यूआई हुआ 387
विज्ञापन

साहिबाबाद। तेज हवा चलने से पिछले दिनों जहां शहर के वायु गुणवत्ता में सुधार आया था, वहीं एक बार फिर से हवा प्रदूषित हो गई। सोमवार को शहर के चारों स्टेशनों में सबसे अधिक खराब स्थिति में वसुंधरा रहा। सोमवार को यहां का एक्यूआई 387 मापा गया। वहीं जनपद का एक्यूआई 311 रहा।

पिछले एक सप्ताह में हवा की गुणवत्ता में लगातार चढ़ाव उतार हो रहा है। इस सप्ताह की सबसे स्वच्छ हवा 22 नवंबर को रही। इस दिन शहर का एक्यूआई महज 48 मापा गया। जानकारों का कहना है कि तेज हवा चलने की वजह से हवा की सेहत सुधरी थी। वहीं सोमवार का दिन सप्ताह का सबसे अधिक प्रदूषित दिन मापा गया। पर्यावरणविद का कहना है कि हवा यदि नहीं चली तो प्रदूषण का स्तर आने वाले दिनों में बढ़ सकता है। फिलहाल प्रदूषण नियंत्रण केंद्र की ओर से शहर में ग्रैप के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं इसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के चारों स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता की स्थिति
वसुंधरा- 387
इंदिरापुरम- 289
संजयनगर- 279
लोनी- 297
पिछले एक सप्ताह में घटता-बढ़ता रहा प्रदूषण
27 नवंबर- 284
26 नवंबर- 304
25 नवंबर- 166
24 नवंबर- 190
23 नवंबर- 182
22 नवंबर- 48
21 नवंबर- 259
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed