{"_id":"63793bcd38f56e6bf134ec85","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd247994895","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, 11 वर्षीय बच्ची के पैर पर काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, 11 वर्षीय बच्ची के पैर पर काटा
Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 09:00 AM IST
सार
सेक्टर-7 स्थित रामप्रस्थ सोसायटी के मुख्य गेट से दूसरे गेट की ओर निकलते हुए भव्या के पीछे तीन कुत्ते भागे और एक ने उसके बाएं पैर में काट लिया।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते
विस्तार
कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। आवारा कुत्तों ने 11 वर्षीय भव्या पर हमला कर दिया गनीमत रही कि समय पर सोसायटी के सुरक्षाकर्मी पहुंच गए और कुत्तों को भगा दिया। सेक्टर-7 स्थित रामप्रस्थ सोसायटी के मुख्य गेट से दूसरे गेट की ओर निकलते हुए भव्या के पीछे तीन कुत्ते भागे और एक ने उसके बाएं पैर में काट लिया।
विज्ञापन
बच्ची के पिता विभोर गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी सोसायटी में ही बाहर की ओर जा रही थी। गेट के बाहर कई कुत्ते बच्ची को देखते ही उस पर लपके तो भव्या सोसायटी में दौड़कर लौटी, कुत्ते भी उसके पीछे दौड़े। जब तक सिक्योरिटी गार्ड पहुंचे तब तक एक कुत्ते ने बच्ची के पैर पर मुंह लगा दिया था। इसके बाद भव्या को तत्काल चिकित्सक के पास ले गए और उसे एंटी रेबिज का इंजेक्शन लगाया गया। विभोर गुप्ता का कहना है कि सोसायटी के अंदर भी आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन