फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पहले बुलेट से मारी टक्कर फिर लात घूंसों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पहले बुलेट से मारी टक्कर फिर लात घूंसों से पीटा
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली क्षेत्र की न्यू विकास नगर कॉलोनी में रास्ते में जा रहे युवक को बुलेट से टक्कर मारकर गिराया फिर लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। शुक्रवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित को उसके दोस्त ने आरोपी से बचाया।

बागराणपगांव में बादल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका किसी बात पर अजय उर्फ गोविंद से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद भी अजय उनके ऊपर हमला करने की फिराक में घूम रहा था। वह किसी काम से न्यू विकास नगर कॉलोनी में गए थे। यहां रास्ते में पीछे से बुलेट पर सवार होकर अजय आया और उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गिर गए। गिरने पर अजय ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में वह घायल हो गए। इस दौरान उनका एक दोस्त आ गया। दोस्त आरोपी से भिड़ गया। इस दौरान आरोपी उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगा। तभी वहां कुछ लोग आ गए। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed