फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

नौकरी छूटी तो दिवाली मनाने के लिए बुजुर्ग को बंधक बनाकर की लूट, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
नौकरी छूटी तो दिवाली मनाने के लिए बुजुर्ग को बंधक बनाकर की लूट, गिरफ्तार
विज्ञापन

वसुंधरा। वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास एक बैंक्वेट हॉल से नौकरी छूटने के बाद दिवाली पर पैसों की तंगी से परेशान एक बदमाश ने वसुंधरा सेक्टर-2 में बुजुर्ग कुशलपाल को बंधक बनाकर घर में लूटपाट कर ली। घटना के समय बुजुर्ग अकेले थे। बदमाश ने उनके सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इंदिरापुरम पुलिस ने मकनपुर निवासी अर्जुन जौहर को गार्डेनिया चौराहे से गिरफ्तार कर एलईडी टीवी, लैपटॉप, 2 मोबाइल फोन, एक सोने की अंगूठी व अवैध चाकू बरामद किया है।
बुजुर्ग कुशलपाल का बेटा एमएनसी में सीनियर पद पर नौकरी करता है। 24 अक्तूबर को वह घर पर अकेले थे। पत्नी सुशीला बाजार में सामान खरीदने गई थी। तभी एक बदमाश उनके पास पहुंचा और साइकिल पर सामान रखवाने की मदद के बहाने घर का दरवाजा खटखटाया। बुजुर्ग बाहर आए तो उन्होंने उम्र की वजह से मदद करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि घर पर वह अकेले हैं। इस पर विश्वास करते हुए बदमाश पाइप के रास्ते रसोई में पहुंचा। उसकी खटपट की आवाज सुनकर बुजुर्ग रसोई में गए तो वहां उसने बुजुर्ग के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद घर में रखे 20 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, एलईडी टीवी, दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गया। सुशीला घर पहुंची तो उन्हें पति कुशलपाल लहूलुहान मिले। उन्हें तुरंत बृजविहार के निजी अस्पताल ले गए। वहां से कौशांबी के यशोदा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां से भी बुजुर्ग को दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मकनपुर निवासी अर्जुन जौहर पूर्व में वैशाली मेट्रो स्टेशन पर बैंक्वेट हॉल में काम करता था। वहां से नौकरी छूटने के बाद उसे पैसों की तंगी आ गई थी। दिवाली पर खाना -पीना और सामान लाने के लिए उसने बुजुर्ग के घर में लूट की। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed