फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शिक्षिका की अश्लील तस्वीर लगाकर स्कूल और रिश्तेदारों को भेजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शिक्षिका की अश्लील तस्वीर लगाकर स्कूल और रिश्तेदारों को भेजी
विज्ञापन

इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका की अश्लील फोटो बनाकर शातिर ने स्कूल और रिश्तेदारों को भेज दी। बदनामी के डर से शिक्षिका ने स्कूल से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले में इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। साइबर सेल टीम फोन नंबर के आधार पर जांच कर रही है। शिक्षिका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास चार अलग-अलग नंबरों से फोन आया था। शातिर ने उनसे बात की और कुछ देर बाद उनकी तस्वीर से अश्लील फोटो तैयार कर आपत्तिजनक संदेश भेज दिया। इसे देखकर उनके होश उड़ गए। इतना ही नहीं, कुछ देर बाद उनके स्कूल से फोन आया कि आपके नंबर से अश्लील मेसेज आए हैं। उन्होंने फोन चेक किया तो शातिर ने चार अलग-अलग नंबरों से उनके अलावा रिश्तेदारों को भी मेसेज व अश्लील वीडियो भेजी हुई थी। अब शिक्षिका ने बदनामी के डर के कारण स्कूल से इस्तीफा दे दिया है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि साइबर सेल टीम को फोन नंबर की जांच के बाद सुराग मिला है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed