फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार पर लगाया जाए जुर्माना: पीडब्ल्यूडी मंत्री

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले ठेकेदार पर लगाया जाए जुर्माना: पीडब्ल्यूडी मंत्री
विज्ञापन

साहिबाबाद। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को जीटी रोड का निरीक्षण किया। शहीद मेजर मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन के पास सड़क निर्माण कार्य अधूरा मिलने पर नाराजगी जताई। लापरवाही बरतने पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। टीम ने आराधना कट के पास सड़क के सैंपल को भी देखा। टीम ने सैंपल प्रयोगशाला को भेज दिए।
मंत्री जितिन प्रसाद का काफिला दोपहर करीब तीन बजकर 50 मिनट पर अर्थला पहुंचा। मंत्री ने अर्थला के पास रुककर सड़क का निरीक्षण किया। उसके बाद करीब चार बजे काफिला शहीद मेजर मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन पहुंचा। उन्होंने मेट्रो स्टेशन के आसपास निर्माण कार्य अधूरा मिलने के बारे में पूछा। निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा नहीं कराए जाने को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाई। संबंधित ठेकेदार से कार्य जल्द पूरा कराने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। उसके बाद मंत्री ने आराधना कट के पास सड़क का निरीक्षण किया। सड़क का कोर कटिंग मशीन से काटकर सैंपल देखा और डीएम व संबंधित अधिकारियों से गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर सड़क की नपाई भी कराई। टीम ने सड़क का सैंपल सील कर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया। जीटी रोड से मंत्री का काफिला करीब चार बजकर 40 मिनट पर गाजियाबाद के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार सिंह, एसीएम निखिल चक्रवर्ती, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

काफिला गुजरने तक रहा जाम
जीटी रोड पर शाम को मंत्री का काफिला गुजरने तक जाम जैसे हालात भी रहे। दिलशाद गार्डन से हिंडन की ओर जाने वाले मार्ग पर गोल चक्कर तक ट्रैफिक काफी सु्स्त रहा। इससे दो पहिया व चार पहिया चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। शाम को करीब आधे घंटे लोगों को दिक्कत हुई। यातायात सुचारू कराने को पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम खुलने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed