{"_id":"634efe48c263cb4c9c3174f9","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd246323468","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी दरोगा अंशुल कुमार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी दरोगा अंशुल कुमार निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म और गर्भपात का आरोपी दरोगा अंशुल कुमार निलंबित
साहिबाबाद। सूर्यनगर चौकी के पूर्व प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल कुमार को एसएसपी मुनिराज जी. ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ महिला ने लिंक रोड थाने में दुष्कर्म, गर्भपात और अन्य धाराओं में मुकदमा कराया था। एसएसपी ने उसकी रिपोर्ट तलब कर निलंबन की कार्रवाई की। अब उसकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
यहां एक कॉलोनी में रहने वाली महिला जनवरी महीने में दुष्कर्म के मामले में दरोगा अंशुल कुमार से मिली थी। लिंक रोड थाने से आरोपी दरोगा को दुष्कर्म के मामले में जांच अधिकारी बनाया था। आरोप है कि जांच के दौरान दरोगा अंशुल कुमार ने उन्हें झांसा दिया कि वह पत्नी को तलाक देकर उनसे शादी कर लेगा। इस बीच उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गईं। आरोपी दरोगा को जब इसका पता चला तो उसने महिला का गर्भपात करा दिया। इस मामले में उन्होंने पांच जनवरी को महिला सेल में शिकायत दी थी। फिर 13 अक्तूबर को दरोगा के झांसा देने का पता चला तो उन्होंने कविनगर थाना क्षेत्र स्थित घर जाकर हंगामा कर दिया। जिस पर दरोगा ने उनसे मारपीट की और मोबाइल तोड़ दिया। आरोप है कि शिकायत करने पर भी आरोपी अंशुल कुमार सूर्यनगर चौकी पर तैनात रहा लेकिन मामले का दबाव पड़ने पर उसे मई माह में उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया। एसएसपी मुनिराज जी. का कहना है कि मामले की रिपोर्ट तलब कर दरोगा पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी होगी।