फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लिफ्ट में 45 मिनट फंसा रहा बच्चा... नहीं जा सका स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लिफ्ट में 45 मिनट फंसा रहा बच्चा... नहीं जा सका स्कूल
विज्ञापन

साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी की लिफ्ट ने मंगलवार को फिर से धोखा दे दिया। अलग-अलग जगह एक-एक लिफ्ट चलते-चलते अचानक रुक गईं। इनमें एक बच्चे सहित चार लोग फंस गए। 45 मिनट तक फंसे रहने के कारण बच्चा डर गया और स्कूल नहीं जा सका। लिफ्ट के बार-बार धोखा देने से बुजुर्ग और महिलाएं सीढ़ियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सोसायटी में पहली घटना सी- 15 में हुई। आनंद प्रकाश उनियाल पत्नी शांति के साथ सुबह की सैर से लौट रहे थे। छह बजकर 25 मिनट पर भूतल से नौवें तल पर जाने के लिए उन्होंने लिफ्ट ली। नौवीं मंजिल पर पहुंची तो खुलने के बजाय झटके से रुककर बंद हो गई। वे 15 मिनट सभी बटन को दबाते रहे, लेकिन लिफ्ट नहीं खुली। इसके बाद अचानक उनका हाथ 25वें तल के बटन पर जा लगा तो लिफ्ट ऊपर की ओर चलने लगी लेकिन 14वें तल पर जाकर फिर झटके के साथ रुक गई। दोनों दरवाजे पर धक्का मारने लगे, ऐसा करीब 10 मिनट करने के बाद लिफ्ट खुल गई। लिफ्ट से निकलकर वह 14वें तल से सीढ़ियों से उतरकर 9वें तल पर अपने फ्लैट पर गए। आनंद प्रकाश का कहना है कि वह पहले भी लिफ्ट में फस चुके हैं।
विज्ञापन

पापा लिफ्ट खोल दो... स्कूल के लिए लेट हो जाउंगा
सोसायटी की दूसरी घटना सी एक की है। यहां आशीष कुमार पांचाल साढ़े तीन साल के बेटे वीवान को स्कूल छोड़ने के लिए 26वें तल से भूतल पर जा रहे थे। आठ बजकर 45 मिनट पर लिफ्ट अचानक फंस गई। परेशान होकर बेटा कहता रहा, पापा लिफ्ट खोल दो... मैं स्कूल के लिए लेट हो जाऊंगा। इसके बाद आशीष ने इंटरकोम पर फोन किया। काफी देर बात लिफ्ट ऑपरेटर को पता चला कि लिफ्ट दो तलों के बीच में फंसी है। ऑपरेटर ने जब ऊपर से लिफ्ट को खोलने की कोशिश की तो वह भी उसमें फंस गया। उसने दूसरे लिफ्ट ऑपरेटर को बुलाया। करीब 9.30 बजे लिफ्ट को खोला गया और दोनों को बाहर निकाला गया। जैसे ही बेटे ने बाहर आकर अपनी मां को देखा तो वह रोने लगा। वह काफी घबराया हुआ था और इसकी वजह से वह स्कूल नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले फंसे थे तीन लोग
सोसायटी में शुक्रवार को भी तीन लोग फंसे थे, जिसमें एक बच्ची भी थी। स्थानीय निवासी एनके नेगी का कहना है कि सी टावर की सभी लिफ्ट खराब है। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिल्डर से लिफ्ट फंसने की शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
लिफ्ट में फंस रही जिंदगी
-14 अक्तूबर 2022- सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सिटी में बच्चे और महिला समेत फसे तीन लोग
- एक अगस्त 2022 - इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में बुजुर्ग दंपति फंसे
- सात जुलाई 2022- पंचशील वेलिंगटन में महिला फंसी
- 21 अप्रैल 2022- प्रतीक गैंड सोसायटी में फसे पिता पुत्र
- 27 अप्रैल 2022 - डासना के आईएमएस कालेज की लिफ्ट गिरने से 10 छात्र घायल हुए थे
- 19 अप्रैल 2022 ऑफिसर सिटी में डिलीवरी बॉय फंसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed