फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

फ्लैट बुकिंग के नाम पर 82 लाख हड़पने के मामले में दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
फ्लैट बुकिंग के नाम पर 82 लाख हड़पने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

कौशांबी। फ्लैट बुकिंग के नाम पर महिला से 82 लाख हड़पने के मामले में पुलिस ने वैशाली से मंगलवार को दो बिल्डरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए बिल्डरों के दो साथियों की तलाश में जुटी है। पीड़ित महिला ने चार बिल्डरों के खिलाफ कौशांबी थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। रामप्रस्था कॉलोनी निवासी पूजा गोयल ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2012 में वैैशाली सेक्टर-एक स्थित क्लाउड नाइन सोसायटी में 1.08 करोड़ रुपये में एक फ्लैट बुक कराया था। आरोप है कि निदेशक संजीव जैन, अमित कुमार जैन, ऋषभ जैन और अतिरिक्त निदेशक सुशील जैन ने जुलाई 2015 तक कब्जा दिलाने की बात कही थी। इसके एवज में महिला ने 82.39 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। आरोप है कि चारों लोग फ्लैट तैयार होने के बाद भी टालते रहे और 2019 में अतिरिक्त रुपये और बिना सुविधाओं के फ्लैट देने की बात कही। इसका विरोध करने पर फरवरी 2021 में आवंटन निरस्त कर रकम भी हड़प ली। थाना प्रभारी थाना प्रभात दीक्षित ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को अमित जैन निवासी न्यू कृष्ण नगर और सुशील जैन निवासी वैशाली सेक्टर-नौ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed