फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

विवाहिता के कमरे में सुहागरात पर लगा दिए सीसीटीवी कैमरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

विवाहिता के कमरे में सुहागरात पर लगा दिए सीसीटीवी कैमरेखोड़ा।खोड़ा निवासी महिला की शादी ऋषिकेश में रहने वाले एक युवक से हुई थी।शादी के कुछ दिन तक ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे अच्छा व्यवहार किया लेकिन 15 दिन बाद अचानक उनका व्यवहार बदल गया।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

विवाहिता के कमरे में सुहागरात पर लगा दिए सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन

खोड़ा। उत्तराखंड के ऋषिकेश में खोड़ा की एक नवविवाहिता के साथ दहेज की खातिर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि ससुरालियों ने गाड़ी और रुपयों की मांग पूरी कराने के लिए चोरी-छुपे उसके कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सुहागरात की वीडियो बना ली। यही नहीं, जब उसने ससुरालियों की इस गलत हरकत का विरोध किया तो उसे जान से मारने की कोशिश में पीटकर ससुराल से बाहर निकाल दिया। खोड़ा थाने में पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

खोड़ा निवासी महिला की शादी ऋषिकेश में रहने वाले एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे अच्छा व्यवहार किया लेकिन 15 दिन बाद अचानक उनका व्यवहार बदल गया। आरोप है कि उससे दहेज में गाड़ी और रुपयों की मांग करने लगे। इससे पहले सास, ननद और ननदोई ने उसके कमरे में सीसीटीवी कैमरा लगवाकर वीडियो बनाकर मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली, जब उसे तीनों की गलत हरकत का पता चला तो उसने ससुर से इसकी शिकायत की लेकिन ससुर ने भी उनका साथ दिया। इसके बाद पति को पूरी घटना बताई तो उसे परिवार से बात करने का भरोसा दिया लेकिन अगले दिन सास, ससुर, ननद और ननदोई ने पति को उसके खिलाफ भड़का दिया। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाकर उसकी निजी जिंदगी पर भी नजर रखने लगे। मामला बढ़ने पर उसने विरोध किया तो सभी लोगों ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। देर रात तक पति के नौकरी से लौटने पर भी उसे कोई मदद नहीं मिली। ससुराल पक्ष के लोगों ने रिश्ते के समय जोड़ते समय युवक की सरकारी नौकरी होने की झूठी बात कही थी। ससुराल में जब पति, सास और ननद नहीं होती थी तब ननदोई और ससुर ने कई बार उससे छेड़छाड़ के दौरान दुष्कर्म का प्रयास किया। खोड़ा थाना प्रभारी अल्ताफ अंसारी का कहना है कि साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed