{"_id":"632a1bd6ed74e17b8d369c1d","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2448495141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने ही पत्रकार को दी थी सिर तन से जुदा करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त ने ही पत्रकार को दी थी सिर तन से जुदा करने की धमकी
सार
दोस्त ने ही पत्रकार को दी थी सिर तन से जुदा करने की धमकीसाहिबाबाद।दोनों की मुलाकात बिहार चुनाव के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोस्त ने ही पत्रकार को दी थी सिर तन से जुदा करने की धमकी
साहिबाबाद। वरिष्ठ पत्रकार को सर तन से जुदा करने की धमकी देने के मामले का मंगलवार को इंदिरापुरम थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्रकार को उसके दोस्त ने ही वर्चुअल नंबर से मैसेज भेजकर धमकी दी थी। कंपनी के बकाया पैसे कुछ दिन नहीं देने के चलते ध्यान भटकाने को साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर पांच की मोहन मिकिंस सोसायटी निवासी निशांत आजाद को 12 सितंबर को विदेशी नंबर से धमकी मिली थी। निशांत ने इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सर्विलांस, साइबर व इंदिरापुरम थाना की तीन टीमों ने धमकी देने वाले की तलाश शुरू कर दी थी। टीम ने धमकी देने वाले प्राण प्रिय वत्स निवासी मिश्रा टोला सिहोल सहरसा, बिहार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्राण ने बताया कि वह निशांत को करीब ढाई साल से जानता है। दोनों की मुलाकात बिहार चुनाव के दौरान हुई थी। तभी से दोनों की जान पहचान घनिष्ठ मित्रता में बदल गई थी। पिछले कुछ दिनों से निशांत प्राण से अपने 2.5 लाख रुपये मांग रहा था। प्राण ने बताया रकम नहीं देने से निशांत ने धमकाना शुरू कर दिया था। पैसों का इंतजाम नहीं होने से प्राण घबराया हुआ था।
बीएचयू से ग्रेजुएट, गुजरात जाकर दी धमकी
सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया आरोपी प्राण प्रिय वत्स बीएचयू से राजनीति शास्त्र में ग्रेजुएट है। वह पत्रकारिता का भी कोर्स किए हुए है। निशांत पत्रिका में वरिष्ठ पत्रकार और प्राण फ्रीलांस पत्रकारिता करता है। वह देशभर में होने वाले चुनावों की कवरेज करता है। प्राण ने बताया कि दोनों आरआरएस की एक कंपनी के लिए काम कर रहे थे। इससे निशांत के बारे में प्राण काफी कुछ जानता था। प्राण ने अपने मोबाइल के माध्यम से इंटरनेट पर एप का प्रयोग किया था। एप पर वर्चुअल नंबर के माध्यम व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा था।
विज्ञापन
कंपनी के हिसाब के निकल रहे थे पैसे
कंपनी की हिसाब के पैसे प्राण पर निकल रहे थे। प्राण पैसे नहीं देने के लिए लगातार निशांत को गुमराह कर रहा था। इसके चलते निशांत काफी नाराज भी था। पिछले कई दिनों से निशांत का ध्यान बांटने के लिए उसने प्लान बनाना शुरू कर दिया था।