फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दिल्ली जाते समय यति नरसिंहानंद को पुलिस ने रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

दिल्ली जाते समय यति नरसिंहानंद को पुलिस ने रोकाकौशांबी।पुलिस टीम ने नरसिंहानंद को कौशांबी थाने में दोपहर तक बैठाए रखा।समाधि स्थल से ही नरसिंहानंद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखना था।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

दिल्ली जाते समय यति नरसिंहानंद को पुलिस ने रोका
विज्ञापन

कौशांबी। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को मंगलवार सुबह गांधी समाधि पर दिल्ली जाते समय कौशांबी थाना पुलिस ने यूपी गेट पर रोक लिया। पुलिस टीम ने नरसिंहानंद को कौशांबी थाने में दोपहर तक बैठाए रखा। इसको लेकर नरसिंहानंद के समर्थक भी थाने पहुंचते रहे।

यती नरसिंहानंद गिरी ने पूरे विश्व में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में मंगलवार को गांधी की समाधि पर उपवास करने की घोषणा की थी। समाधि स्थल से ही नरसिंहानंद को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखना था। वह मंगलवार सुबह करीब 11 बजे यति सतयदेवानंद व स्वामी अमृतानंद संग दिल्ली के लिए निकले थे। कौशांबी पुलिस ने यूपी गेट बॉर्डर से उनके वाहन को आगे नहीं जाने दिया। पुलिस यति नरसिंहानंद को कौशांबी थाने ले आई। यति नरसिंहानंद गिरि ने कहा कि हर जगह हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। हिंदुओं के मंदिर तोड़े जा रहे हैं, झंडे फाड़े जा रहे हैं। हिंदुस्तान के लोगों के लिए इससे शर्मनाक बात कुछ नहीं हो सकती। इसके लिए हमारे राजनेता ही जिम्मेदार हैं। सब कुछ देखने के बाद भी अनदेखा किया जा रहा है, लेकिन जब तक वह जीवित हैं, अपने धर्म की रक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं। उन्होंने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और उनकी दुर्दशा को लेकर नाराजगी भी जताई। कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात दीक्षित ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यति नरसिंहानंद गिरी को रोका गया था। शाम करीब तीन बजे के आसपास उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed