{"_id":"630d1a1b7457a059a0646ff1","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd24373085","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: हथियार लहराने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: हथियार लहराने पर हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
सार
सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि जल्द ही संयुक्त टीम वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर लेगी। उसके आधार पर हथियार लहराने वाले लोगों की भी पहचान की जाएगी। जिससे उनके लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी जाएगी। उन्होंने लाइसेंसी हथियार रखने वाले अन्य लोगों से भी इस तरह की शौकिया वीडियो बनाकर नियमों का उल्लंघन नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी उर्फ भूपेंद्र चौधरी की वायरल वीडियो पर साहिबाबाद पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक रामगोपाल सिंह ने पिंकी चौधरी और अन्य खिलाफ शिकायत दी। पुलिस की सर्विलांस टीम वायरल वीडियो की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर हथियार लहराने वाले कार्यकर्ता व समर्थकों के लाइसेंस निरस्त कराने के लिए पुलिस रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजेगी।
विज्ञापन
हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के संगठन का कार्यालय शालीमार गार्डन में है। 26 अगस्त को पिंकी चौधरी का जन्मदिन था। इसी दिन समर्थक व कार्यकर्ता पिंकी चौधरी के जन्मदिन को हिंदू रक्षा दल का स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। कार्यक्रम में हिंदू रक्षा दल के तमाम लोगों के लिए विशाल भंडारा व कार्यकर्ता मिलन समारोह रखा गया था। जन्मदिन के महज कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। जिसमें खुद पिंकी चौधरी गले में माला पहनकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे और कई कार्यकर्ताओं के हाथ में अलग-अलग तरह के हथियार भी थे। जिन्हें वह सभी हवा में गाने की धुन पर लहराते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर साहिबाबाद पुलिस की तरफ से शालीमार गार्डन चौकी इंचार्ज रामगोपाल सिंह ने आयुध अधिनियम, 1959 की धारा 30 के तहत पिंकी चौधरी व अन्य साथी पर मुकदमा कराया है। सर्विलांस और साइबर सेल टीम दोनों वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही हैं। उधर, पिंकी चौधरी ने खुद एक बयान जारी कर कहा कि वीडियो को सोशल मीडिया पर एक कार्यकर्ता ने डाला था। वह तीन-चार साल पुराना है।
विज्ञापन