फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो बच्चियों को घर बुलाकर कैब चालक ने की छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो बच्चियों को घर बुलाकर कैब चालक ने की छेड़छाड़
विज्ञापन

साहिबाबाद। थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कैब चालक पर दो बच्चियों को घर बुलाकर उनसे गंदी हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

पिता एक सरकारी विभाग में संविदाकर्मी हैं। वह दिन में ड्यूटी करने जाते हैं जबकि घर पर सिर्फ बेटी और पत्नी रहती हैं। रविवार को उनकी आठ वर्षीय बेटी पड़ोस की छह साल की दूसरी बच्ची के साथ खेल रही थी। इस बीच कॉलोनी में रहने वाले कैब चालक ने दोनों बच्चियों को अपने घर बुला लिया। इसके बाद उनसे अश्लील हरकत की। तभी मौका पाकर एक बच्ची भाग गई और उसने अपनी मां को बताया कि कार वाले अंकल बहुत गंदे हैं। बच्ची की मां ने कहा ऐसे नहीं कहते, लेकिन बच्ची ने जब कैब चालक की गंदी हरकत के बारे में बताया तो महिला के होश उड़ गए तुरंत भागती हुई चालक के घर पहुंची और बेटी को बचाया। सूचना मिलने पर कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए और कैब चालक को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर जमकर धुन दिया। पुलिस उसे छुड़ाकर थाने ले गई। संविदाकर्मी ने साहिबाबाद थाने में आरोपी कैब चालक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ कर रहे हैं। उसके खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed