फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दिल्ली में बैरिकेडिंग, गाजीपुर-यूपी गेट पर साढ़े चार घंटे जाम से छूटे चालकों के पसीने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दिल्ली में बैरिकेडिंग, गाजीपुर-यूपी गेट पर साढ़े चार घंटे जाम से छूटे चालकों के पसीने
विज्ञापन

साहिबाबाद। दिल्ली जंतर-मंतर पर किसानों के प्रदर्शन के चलते सोमवार को यूपी गेट, एनएच-9 और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे (गाजियाबाद से दिल्ली जाने वाली लेन) पर वाहनों का सुबह 7:30 बजे से 12 बजे तक जाम लग गया। नौकरीपेशा और बेहद जरूरी काम से दिल्ली जाने वाले लोगों के जाम से पसीने छूट गए। वहीं, एनएच-9 और एलिवेटेड रोड पर वाहनों के रेंगने से लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस समेत कई आवश्यक सेवाओं के वाहन भी फंसे नजर आए।
संयुक्त किसान मोर्चा ने 22 अगस्त को जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन का एलान किया था। इस पर भाकियू और अम्बावत समेत अन्य संगठनों के दिल्ली कूच करने की खबर सूचना थी। इस पर रविवार दोपहर से बैरिकेडिंग रखकर तैयारी शुरू कर दी गई थी। सोमवार सुबह गाजियाबाद के लोग दिल्ली जाने लगे तो साढ़े सात बजे अचानक दिल्ली सीमा में बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली सीमा में वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई। इससे वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। महज आधे घंटे में डाबर तिराहे से होकर फ्लाईओवर के नीचे से सड़क पर वाहनों का जाम लग गया। इसी के साथ इंदिरापुरम सीआईएसएफ रोड अंडरपास, नोएडा और खोड़ा की तरफ से एनएच-9 होकर दिल्ली जाने वाले लोगों को घंटों जाम झेलना पड़ा। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद वाली लेन पर एंबुलेंस भी काफी देर तक जम में फंसी रही हालांकि वाहन चालकों ने राहत दिलाने के लिए ट्विटर की यातायात पुलिस से राहत मांगी लेकिन चारों की तरफ जाम लगने से लोगों के पसीने छूटते रहे। वहीं, सीमा बॉर्डर, कौशांबी आनंद विहार बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर व सूर्यनगर बॉर्डर पर भी लोगो को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों ने गाड़ियों से हटाए संगठन के स्टीकर
दोपहर करीब 12 बजे दो गाड़ियों में 12-15 किसान दिल्ली जा रहे थे। उन्हें दिल्ली सीमा में सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। इस पर किसानों का गुस्सा बढ़ गया। सभी ने सड़क पर बैठ कर धरना शुरू कर दिया। किसानों का तर्क था कि उन्हें बेटी की शादी के लिए सामान लेने दिल्ली जाना है। तब अधिकारियों ने उनसे किसान संगठन के स्टीकर और झंडे उतारने के लिए कहा। तपाक से किसानों ने खुद ही स्टीकर और झंडे गाड़ी से हटा दिए। इसके बाद उन्हें दिल्ली जाने दिया। यूपी पुलिस की तरफ से क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र, कौशांबी थाना प्रभारी कार्यवाहक अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed