फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

उलझ गई फिरोज की हत्या की गुत्थी: पुलिस को मिला निकाहनामा, प्रीति की बताई वजह किसी के गले नहीं उतर रही

Fri, 12 Aug 2022 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 01:21 AM IST
सार

सीओ साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार ने बताया कि प्रीति को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही उससे कई सवालों पर पूछताछ की जाएगी। निकाह के दस्तावेज के बारे में भी सवाल किए जाएंगे।
 

विज्ञापन
ghaziabad
फिरोज, पुलिस की हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुलसी निकेतन में छह अगस्त की रात की गई फिरोज की हत्या की गुत्थी उलझ गई है। वजह यह है कि प्रीति ने हत्या की जो वजह बताई, वह अब किसी के गले नहीं उतर रही। उसने कहा था कि वह फिरोज से शादी करना चाहती थी, उसके इनकार करने पर हत्या की। लेकिन, शुक्रवार को फिरोज के परिजनों ने पुलिस को दोनों का निकाहनामा सौंप दिया। निकाह के वक्त की प्रीति की फोटो भी पुलिस को दे दी। अब सवाल यह है कि जब निकाह हो चुका था तो शादी से इनकार पर हत्या की बात कैसे सही हो सकती है? इसके जवाब के लिए पुलिस प्रीति को रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन


टीला मोड़ थाने पहुंची फिरोज की मां नसरीन ने कहा, प्रीति अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर रुखसार बन चुकी थी। दोनों के निकाह के बाद इसका पंजीकरण भी कराया गया था। इसके दस्तावेज भी पुलिस को सौंप दिए हैं। निकाह के बाद प्रीति कई बार घर आई थी। वे लोग लोनी के अल्वी नगर में रहते हैं। उसने कभी कोई परेशानी नहीं बताई।

विज्ञापन

हत्या में कोई और भी शामिल होने का शक

पुलिस को यह भी शक है कि फिरोज की हत्या में प्रीति के साथ कोई और भी शामिल है। ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि फिरोज काफी मजबूत कद-काठी का था। झगड़े के दौरान उसकी गर्दन रेतना अकेली महिला के लिए आसान नहीं है। इसके बाद शव को अकेले ट्रॉली बैग में रखकर ले जाना भी मुश्किल है। उससे रिमांड पर पूछा जाएगा कि क्या उसके साथ कोई और भी था। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई गई है।


 

सैलून में साथ काम करते थे दोनों

पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रीति उर्फ नौनिता जाटव के खिलाफ जांच में कई अहम पहलू सामने आए हैं। प्रीति और फिरोज ने 2019 में पहाड़गंज के एक सैलून में साथ काम किया था। सैलून संचालिका नेहा से भी जानकारी मिली है कि फिरोज का व्यवहार बहुत अच्छा था। वह कभी भी प्रीति से लड़ाई-झगड़ा नहीं करता था। हालांकि प्रीति जरूर गुस्सा हो जाती थी। प्रीति ने शादी से इनकार करने पर जो हत्या की वजह पुलिस को बताई है, वह गले नहीं उतर रही। प्रीति ने कुछ ही दिन काम किया था। अचानक एक दिन फोन कर नौकरी पर आने से मना कर दिया था। इसके बाद फिरोज ने भी आना बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed