फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Three lakhs cheated in turn by pretending to deliver cement from Mumbai in ghaziabad

Ghaziabad News: मुंबई से सीमेंट डिलीवरी करने का झांसा देकर तीन लाख ठगे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 30 Jul 2022 01:42 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 01:42 AM IST
सार

कारोबारी के मुताबिक, इसमें जीएसटी और डिलीवरी चार्ज भी जोड़ा था लेकिन चार जून को डिलीवरी के दिन अचानक ठग ने फिर फोन किया कि कंपनी के अधिकारी डिलीवरी चार्ज अलग से मांग रहे हैं। काफी देर बातचीत के बाद उन्हें फरीदाबाद समयपुर में रहने वाली भावना नाम की महिला के नाम से खाता संख्या भेजा गया।

विज्ञापन
Three lakhs cheated in turn by pretending to deliver cement from Mumbai in ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में वैशाली की जज कॉलोनी निवासी कारोबारी रवि चौहान को शातिरों ने मुंबई से सीमेंट डिलीवर करने का झांसा देकर दो बार में तीन लाख सात हजार रुपये ठग लिए। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत देकर ठगों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


कारोबारी ने बताया कि उन्हें निर्माण कार्य के लिए सीमेंट के एक हजार पैकेट चाहिए थे। ऑनलाइन साइट से सीमेंट एजेंसी का नंबर लेकर बात की। ठग ने उन्हें एक नामी कंपनी के मुंबई स्थित कार्यालय का वरिष्ठ पदाधिकारी बताया। बातचीत में उसने 275 रुपये की दर से कीमत तय कर ली। इस पर उन्होंने खाते में दो लाख 75 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन


कारोबारी के मुताबिक, इसमें जीएसटी और डिलीवरी चार्ज भी जोड़ा था लेकिन चार जून को डिलीवरी के दिन अचानक ठग ने फिर फोन किया कि कंपनी के अधिकारी डिलीवरी चार्ज अलग से मांग रहे हैं। काफी देर बातचीत के बाद उन्हें फरीदाबाद समयपुर में रहने वाली भावना नाम की महिला के नाम से खाता संख्या भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कारोबारी से 32 हजार 500 रुपये जमा कराए और दो दिन बाद डिलीवरी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि सीमेंट की गाड़ी नहीं पहुंचने पर उन्होंने फिर फोन किया तो ठग ने अलग से जीएसटी की मांग की। इस पर उन्हें शक हो गया, तुरंत रुपये वापस करने के लिए कहा तो ठग ने फोन काट दिया।


इसके बाद उसका फोन नहीं मिला। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर सेल को दी। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कारोबारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed