फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   policeman saved life of injured man returned 50 thousand rupees to relatives

सराहनीय: चौकी इंचार्ज ने घायल की बचाई जान, परिजनों को लौटाए 50 हजार रुपये, सभी ने कहा- धन्यवाद पुलिस

Sat, 30 Jul 2022 01:09 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2022 01:09 AM IST
सार

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घायल का इलाज शुरू कर दिया। अब घायल का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
policeman saved life of injured man returned 50 thousand rupees to relatives
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

मंडोला आवास विकास के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक की जान चौकी इंचार्ज पूरन सिंह की तत्परता से बच गई। चौकी इंचार्ज ने एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए अपने सरकारी वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों का कहना था कि दस मिनट की देरी पर घायल की जान को खतरा था। इतना ही नहीं घायल के पास से मिलने 50 हजार रुपये भी परिजनों को चौकी इंचार्ज ने सौंपे।

विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क कॉलोनी में जितेंद्र वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पिता मुकेश वर्मा, भाई हनु वर्मा, बहन शिवानी समेत अन्य सदस्य हैं। 15 जुलाई को वह मंडोला गांव में किसी काम से आए थे। काम खत्म कर वह बाइक से वापस जा रहे थे। आवास विकास के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से घायल हुए जितेंद्र वर्मा सड़क किनारे पड़े थे। इस दौरान मंडोला पुलिस चौकी के सेकेंड प्रभारी पूरन सिंह गश्त कर रहे थे। उन्होंने युवक की हालत गंभीर होने पर बिना एंबुलेस का इंतजार किए उसे अपनी सरकारी गाड़ी से लोनी सीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान उनकी वर्दी खून में सन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के पास थे 50 हजार रुपये, एसआई ने लौटाए
घायल के पास करीब 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य सामान थे। उसके मोबाइल पर बहन शिवानी का फोन आया। पुलिस ने फोन उठाकर परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग लोनी सीएचसी में पहुंचे। यहां एसआई ने उन्हें घायल के पास से मिले 50 हजार रुपये और अन्य सामान परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। हालत ठीक होने पर जितेंद्र ने चौकी प्रभारी को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed