{"_id":"62e03d744b874b41d556c29b","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd242105982","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
साहिबाबाद। अर्थला में बिना डिग्री लोगों का उपचार करना एक झोलाछाप को भारी पड़ गया। निर्धारित समय में भी डिग्री उपलब्ध नहीं कराने पर नोडल अधिकारी ने झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने 25 जुलाई को साहिबाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया 15 जून को अर्थला पाल रोड इलाके में जय कुमार के क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया गया। डिग्री व पंजीकरण उपलब्ध नहीं कराने पर नोटिस दिया गया। दस्तावेज नहीं होने पर साहिबाबाद थाने में फर्जीवाड़ा व इंडियन मेडिकल काउंसिल की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से खोड़ा, झंडापुर, कड़कड़ मॉडल के कई झोलाछापों पर कार्रवाई हो चुकी है।