फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

देवर ने हथौड़ा मारकर की महिला की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
देवर ने हथौड़ा मारकर की महिला की हत्या
विज्ञापन

लोनी। फोन पर किसी परिचित से बात करने पर पंचवटी कॉलोनी में रविवार रात देवर ने विधवा भाभी की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त महिला अपने कमरे में सो रही थी। ससुराल पक्ष ने घटना के ढाई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी। मृतका के परिजनों ने सुसराल पक्ष के छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ के खानपुर गांव में रहने अजीत ने अपनी बेटी ट्विंकल की शादी लोनी के पंचवटी गांव में रहने वाले सैनू के बेटे गौरव के साथ की थी। गौरव दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। करीब आठ माह पूर्व गौरव की मुरादनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद ट्विंकल के तीन बच्चे नक्ष (4), दक्ष (3) और नायरा (2) ससुराल पक्ष के साथ रह रहे थे। ससुराल में देवर अभिषेक, जेठ रोहित, ससुर सैनू, सास गीता, जेठानी काजल, ननद मोनिका हैं। मकान के बीच वाले फ्लोर पर ट्विंकल रहती थी। रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे देवर अभिषेक ने उसके कमरे में घुसकर उसके सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। जेठ रोहित ने करीब तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इसके बाद पुलिस और आसपास के लोगों ने मृतका के परिजनों को सूचना दी। मृतका के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ट्विंकल की मां गीता ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने पैसों की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या का आरोप लगाया
मां ने आरोप लगाया है कि गौरव की मौत के बाद कंपनी में ट्विंकल नौकरी लग गई थी। वह नौकरी कर रही थी। गौरव की मौत के बाद कंपनी से करीब चार लाख रुपये बीमा के मिलने थे। पैसों के चक्कर में ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या कर दी। वह ट्विंकल से वेतन भी मांगते थे। गीता ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे उन्होंने अपनी बेटी से फोन पर बात की। फोन पर झगड़ा नहीं होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोला प्रेम संबंध का शक था
पुलिस ने आरोपी अभिषेक से पूछताछ की। इसमें अभिषेक ने बताया कि उनकी भाभी किसी से फोन पर बात करती थी। वह मना करते थे, लेकिन वह नहीं मानती थी। इसके चलते अभिषेक ने उसकी हत्या की है।

ढाई घंटे बाद पुलिस को सूचना दी
जिस मकान में हत्या हुई है, उस मकान के ऊपर और नीचे वाली मंजिल में परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। हत्या के बाद परिवार के सदस्य घर पर मौजूद थे। हत्या के करीब ढाई घंटे बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। इस ढाई घंटे में परिवार के सदस्यों ने क्या किया, पुलिस इस बात की जांच कर रही है। वहीं पुलिस पैसों के लेनदेन, जमीन विवाद के चलते हत्या के एंगल पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed