फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

20 बार चाकू गोदकर प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी को मार डाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
20 बार चाकू गोदकर प्रॉपर्टी डीलर ने पत्नी को मार डाला
विज्ञापन

वसुंधरा। सेक्टर-15 में शुक्रवार दोपहर प्रापर्टी डीलर विकास मीणा ने बैंक मैनेजर पत्नी काम्या (40) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी पर 20 बार चाकू से वार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत पर चढ़कर नीचे कूद गया। इस दौरान रेलिंग का सरिया उसकी जांघ में घुस गया। उसकी चीख सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हुए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ही। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। काम्या के पिता सर्वण दास ने दामाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
इंडियन ऑयल से सेवानिवृत हो चुके जगदीश मीणा ने बताया कि वह बेटे विकास मीणा, बहू काम्या मीणा (40), पोते गर्वित और रूद्र व पत्नी के साथ रहते थे। विकास और काम्या का ग्यारह साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विकास ने काम्या पर कई बार चाकू से वार कर घायल कर दिया। उन्होंने बेटे को पकड़कर बहू को बचाने का प्रयास किया। विकास उनके चंगुल से छूटकर ऊपर दो मंजिला की छत पर चढ़ गया। वहां से नीचे कूद गया। घटना की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस पहुंची और काम्या व विकास को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करया। जहां डॉक्टरों ने काम्या को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया है।
विज्ञापन

विवाद के बाद काम्या ने ऑफिस से ली थी छुट्टी
जगदीश मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को विकास ने बहू को एक युवक के साथ बाहर देख लिया था। दोनों एक गाड़ी में सवार थे। इस बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ था। शाम को जब काम्या घर पहुंची तो वहां भी परिवार के बीच काफी बातचीत हुई। विवाद बढ़ने पर शुक्रवार को काम्या ने ऑफिस से छुट्टी ले ली और घर में बच्चों के साथ समय बिताया। दोपहर में काम्या के रसोई में काम करने के दौरान अचानक विकास वहां गया और चाकू से कई बार उसकी पीठ पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्मदिन से पहले ही छूटा ममता का आंचल
परिवार के सदस्यों ने बताया कि 30 जुलाई को विकास के छोटे बेटे रूद्र का जन्मदिन है। वह उसके जन्मदिन की पार्टी करने के लिए काफी उत्सुक था। रिश्तेदार और दोस्त और मिलने-जुलने वालों को आमंत्रित किया हुआ था लेकिन बेटे के जन्मदिन से पहले ही उसके सिर से मां की ममता का आंचल छूट गया।
घटना से पहले विकास को समझाया था : जगदीश
विकास के पिता जगदीश ने बताया कि वह शक को लेकर विकास को समझा रहे थे। एक दिन दोनों का काफी झगड़ा भी हुआ था। सुबह भी काम्या सामान लेकर घर मायके जा रही थी लेकिन उन्होंने पिता को बुलाकर मामले को सुलझाने का भरोसा दिया था।

कोट
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम तृतीय अभय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी विकास की इलाज चल रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। शक के आधार पर घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। आरोपी का उपचार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी के दोनों मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed