{"_id":"62990fc392997600e3208775","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2394324111","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां की आड़ में चला रहे हुक्का बार, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्तरां की आड़ में चला रहे हुक्का बार, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेस्तरां की आड़ में चला रहे हुक्का बार, आठ गिरफ्तार
इंदिरापुरम। अभयखंड के सिद्धांत कॉम्प्लेक्स में रेस्तरां की आड़ में चल रहे हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही संचालक रजत चौहान निवासी सेक्टर-44 नोएडा व साहिल राजपूत निवासी करहेड़ा मोहन नगर भाग गए। पुलिस ने बार से 12 हुक्का, तीन पाइप, तीन चिलम समेत अन्य नशे का सामान बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि अभयखंड में कई दिनों से हुक्का बार चलने की शिकायत मिल रही थी। एसआई नरेश सिंह के नेतृत्व में टीम ने पूरी पड़ताल की जिसमें पता चला कि नोएडा निवासी रजत ने किराये पर सिद्धांत कॉम्प्लेक्स में दुकान ली हुई है। ऊपर के फ्लोर पर अपने सहयोगी साहिल के साथ रेस्तरां की आड़ में हुक्का बार चला रहा था। बार में एक और तीन जून की रात को पार्टी का आयोजन होना था। इसके बाद टीम ने देर रात योजना तैयार कर छापा मारकर कई युवाओं को पकड़ लिया। सीओ का कहना है कि हुक्का बार के अंदर से आशु निवासी संगम पार्क खोड़ा, दीपक निवासी गाजीपुर दिल्ली, सौरव निवासी अर्थला साहिबाबाद, अरहम खान निवासी विजयनगर, राजकुमार निवासी कृष्णा नगर दिल्ली, जुबेर खान और सामी खान व साकिब खान को निवासी सेक्टर-11 प्रताप विहार विजयनगर को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा लिखकर कार्रवाई की गई है। फिलहाल संचालक और उसके सहयोगी की तलाश की जा रही है।
युवाओं परोसा जा रहा था नशा
हुक्का बार में युवाओं को नशा परोसा जा रहा था। टीम ने मौके से जितने लोगों को पकड़ा है उनकी उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है। यही नहीं संचालक ने बार की जिम्मेदारी मैनेजर सौरव को दी हुई थी उसकी उम्र भी 22 वर्ष है।