फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सभासद ने बिजलीघर में एसएसओ पर धारदार हथियार से हमला किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सभासद ने बिजलीघर में एसएसओ पर धारदार हथियार से हमला किया
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली के सिखरानी सब स्टेशन में घुसकर सभासद ने अपने साथी के साथ मिलकर रविवार रात एसएसओ पर हमला किया। धारदार हथियार से वार किया, सरकारी दस्तावेज फाड़े। बिजली निगम के अवर अभियंता ने मामले में लोनी थाने में सभासद समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल एसएसओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिखरानी सब स्टेशन पर तैनात अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार रात वह क्षेत्र में भ्रमण के लिए गए थे। रात करीब 11:30 बजे सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ प्रमोद कुमार ने उन्हें फोन कर बताया कि स्थानीय सभासद विजयपाल, चीनू और दो अज्ञात लोग सब स्टेशन पर आए। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान धारदार हथियार से उन पर हमला किया। सब स्टेशन पर रखे सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। मारपीट में प्रमोद कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। मारपीट के बाद सभासद अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। इसके बाद अवर अभियंता सब स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय सभासद से फोन पर बात की तो सभासद ने उनके साथ भी गालीगलौज की। घटना के बाद उन्होंने लोनी पुलिस को मामले में तहरीर दी। लोनी कोतवाली एसएचओ अजय चौधरी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed