फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पुलिस भरोसे न छोड़ें घर, चोरों की है नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पुलिस भरोसे न छोड़ें घर, चोरों की है नजर
विज्ञापन

साहिबाबाद। अगर आप परिवार के साथ गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइये। बंद घर और फ्लैटों पर चोरों की नजर है इसलिए पुलिस भरोसे घर को छोड़कर जाना मुनासिब नहीं है। डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) के आंकड़ों को देखें तो जिले के 21 थाना क्षेत्रों में चोरों ने 410 चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, जिनमें हिंडन पार थाना क्षेत्र से 23 बड़ी वारदातें शामिल हैं। चोरों ने अलग-अलग इलाकों में उन घरों को सबसे ज्यादा निशाना बनाया है, जिनके परिवार के सदस्य कुछ दिनों के लिए ताले लगाकर बाहर किसी काम से गए थे।
इंदिरापुरम, कौशांबी, लिंक रोड, साहिबाबाद, खोड़ा, टीला मोड़ थाना क्षेत्र में करीब 15 वारदातों में चोर सीसीटीवी में कैद हुए थे। जांच के लिए पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में भी लीं, लेकिन अभी तक सीसीटीवी से पहचान करने के बाद बड़ा गिरोह पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है। चोरों ने वर्ष 2021 में जिले में 4086 चोरियां कीं, जबकि वर्ष 2020 में 484 घर, मकान व प्रतिष्ठानों के ताले तोड़कर कीमती गहने व लाखों की नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस अधिकारियों की मानें तो महंगे शौक और गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए जरायम की दुनिया में चोरों की नई पौध तेजी से कदम बढ़ा रही है। पुलिस के तमाम खुलासे में देखने में आया है कि जल्द पैसा कमाने की चाह, एनसीआर की चकाचौंध और बेरोजगारी से परेशान युवा भ्रमित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस-चौकी के आसपास हो रहीं चोरियां :
ट्रांस हिंडन में गिरोह बंद फ्लैट, दुकान और वाहनों को निशाना बना रहे हैं। 22 जनवरी को सूर्य नगर चौकी से 400 मीटर दूर अलकनंदा अपार्टमेंट में एमएस रावत और सरोज बिष्ट के बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 17 लाख की चोरी की। 28 जनवरी को ब्रिज विहार के डी ब्लॉक में रामेश्वरम शिव और अयप्पा मंदिर से दो लाख की चोरी हुई। 30 जनवरी को फिर से ब्रिजविहार इलाके को निशाना बनाकर राधा कुंज कालोनी में बंद मकान से ढाई लाख रुपये की चोरी की। 14 अप्रैल को गिरोह ने राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे एएसपी कार्यालय के पास नजीर फूड्स का ताला तोड़ा और 30 हजार रुपये व खाने-पीने का सामान चोरी किया। वहीं, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में 5 मई को वसुंधरा सेक्टर-2सी में अमनदीप के बंद घर में सात लाख के गहने और 15 हजार की नकदी चोरी की जबकि चोरों ने डीएलएफ चौकी क्षेत्र में कानून व्यवस्था की पूरी धज्जियां उड़ा रखी हैं। यहां 3 अप्रैल को बी-एक बिल्डिंग में फ्लैट की खिड़की उखाड़कर टोटियां चोरी कीं, फिर छह अप्रैल को मेडिकल रिप्रजेंटेटिव सुधीर सिंह के फ्लैट से गहने और नकदी समेत 25 हजार की चोरी की। अगले दिन सात मई को भाजपा की कोषाध्यक्ष प्रतिमा जायसवाल के घर से सात लाख के गहने व नकदी चोरी हो गए। अब 21 मई को तुलसी निकेतन चौकी के सामने कालोनी में डॉ. संजय शर्मा के बंद फ्लैट से चोर गहने और नकदी समेत 9 लाख की चोरी कर गए। परिवार मनाली घूमने गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज चोरी के गिरोह की स्थिति
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र - 04
साहिबाबाद थाना क्षेत्र - 06
ट्रेस हुए हैं कई गिरोह
चोरी करने वाले कई गिरोह ट्रेस हो चुके हैं। सरगना समेत कई चोरों की तस्वीर के साथ टीम तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ने में कामयाबी मिलेगी। थाने-चौकी पर पुलिस को इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आरडब्ल्यूए से अपील है कि कोई भी संदिग्ध दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed