{"_id":"62869b8b7c2a8c53fa0e3f0a","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2386805160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पर मैजिक पेन चलाकर उद्यमी के खाते से निकाले पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक पर मैजिक पेन चलाकर उद्यमी के खाते से निकाले पांच लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेक पर मैजिक पेन चलाकर उद्यमी के खाते से निकाले पांच लाख
वैशाली। सेक्टर-3 में दो शातिरों ने सेफ्टी जैकेट बनाने वाली औद्योगिक इकाई के उद्यमी राकेश गुगलानी को फिल्मी स्टाइल में पांच लाख का चूना लगाया है। ठगों ने उन्हें 25 लाख का लोन दिलाने का झांसा दिया फिर मैजिक पेन से चेक कैंसिल कराकर बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए। अभी मामले में ठगी का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उद्यमी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
उद्यमी ने बताया कि सात अप्रैल को अमित नाम के ठग ने बैंक अधिकारी बताकर उन्हें फोन किया और 25 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया। ठग ने कहा कि जिस बैंक में खाता है उसी बैंक से लोन करा देगा। 10 मई को ठग उनके घर पर दस्तावेज व कैंसिल चेक लेने पहुंचा। आरोप है कि शातिर ने मैजिक पेन का इस्तेमाल कर उनसे तीन चेक कैंसिल करा दिए। फिर 12 मई को वह दोबारा आया और लोन पास होने का आश्वासन दिया लेकिन उसने अंतिम प्रक्रिया के लिए उद्यमी राकेश की फोटो खींचने के लिए कहा। इस बहाने उनका फोन लेकर मोबाइल से दूसरे नंबर पर काल फारवर्ड कर दी। बताया कि ठग ने शातिर तरीके से 13 मई को बैंक में एक चेक लगाकर पांच लाख रुपये की रकम निकाल की। बैंक से उद्यमी के पास मेसेज पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक में संपर्क किया और चेक देखा तो वह उसी नंबर का था, जिसे उन्होंने पेन से कैंसिल किया था, लेकिन उस पर कैंसिल करने जैसा कोई निशान नहीं था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ठग ने चेक पर मैजिक पेन का इस्तेमाल कराया था।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
उद्यमी का आरोप है कि बैंक से पैसे कटने का मेसेज आने पर वह तुरंत वैशाली चौकी पहुंचे और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई तत्परता नहीं दिखाई। इसके बाद वह कौशांबी थाने पहुंचे और तहरीर लिखकर पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने अंग्रेजी भाषा में लिखी तहरीर को दोबारा हिंदी में लिखने के लिए कहा। आरोप है कि पुलिस न तो कार्रवाई कर रही है न ही एफआईआर दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ ठग
ठग एक समय जब उनकी कंपनी में कागजात लेने के लिए पहुंचा था। तब वह सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। उसकी तस्वीर भी उद्यमी ने पुलिस को जांच के लिए दी है, बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
कोट
एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि उद्यमी की शिकायत पर साइबर सेल जांच कर रही है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लेकर उससे ठग की पहचान की जा रही है।