फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बरात में मारपीट कर महिलाओं ने थाने में दो कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बरात में मारपीट कर महिलाओं ने थाने में दो कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन

लोनी। दौलत नगर कॉलोनी में हो रही शादी में झगड़े के बाद ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंची दो महिलाओं ने जमकर उत्पात मचाया। दो महिला कांस्टेबल द्वारा समझाने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की और वर्दी तक फाड़ दी। अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा हिरासत में लेने के पर सरकारी दस्तावेज फाड़े। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
दौलत नगर में बुधवार को एक शादी समारोह चल रहा था। दिल्ली के मुस्तफाबाद में रहने वाली हिना और फेमिता इसमें हिस्सा लेने पहुंचीं। यहां उनका किसी बात को लेकर उनके रिश्तेदारों से झगड़ा हो गया। दोनों ने रिश्तेदारों के साथ मारपीट की। इसमें अन्य रिश्तेदार चोटिल हो गए। इस दौरान किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने पहुंचने पर फेमिता और हिना उग्र हो गईं। इस दौरान थाने में मौजूद दो महिला कांस्टेबल दिव्या और रेनू उनको समझाने लगीं। उन्होंने गुस्से में दोनों महिला कांस्टेबलों पर हमला कर दिया और वर्दी फाड़ डाली। इस दौरान थाने में मौजूद अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने दोनों महिलाओं से उन्हें बचाकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया
पुलिस के अनुसार दौलत नगर में झगड़े के दौरान दोनों महिलाओं ने अपने रिश्तेदारों के साथ भी मारपीट की थी। इस मामले में रिश्तेदारों ने भी तहरीर दी थी। पुलिस ने रिश्तेदारों की तहरीर पर दोनों महिलाओं हिना और फेमिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ अरविंद पाठक ने बताया कि महिला पुलिस कर्मी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट में घायल रिश्तेदारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed