{"_id":"6281583f07498174f05b0cbe","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2384553186","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ गोदाम सहित दो स्थानों पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ गोदाम सहित दो स्थानों पर लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबाड़ गोदाम सहित दो स्थानों पर लगी आग
इंदिरापुरम। चिलचिलाती गर्मी के बीच आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार देर रात शिप्रा अंडरपास के करीब कबाड़ गोदाम और दो झुग्गियों में आग लग गई। सुबह करीब सात बजे कनावनी के डंपिंग ग्राउंड में कूड़े में आग लग गई। सूचना पर दोनों जगह दमकल की दो-दो गाड़ियां पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि झुग्गियों के अंदर या कबाड़ गोदाम में कोई मौजूद नहीं था।
वैशाली फायर स्टेशन के अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी कुंवर सिंह ने बताया कि रात करीब सवा 11 बजे शिप्रा अंडरपास के पास कबाड़ गोदाम में आग लगी थी। गोदाम में प्लास्टिक, पेपर और अन्य सामान भरा हुआ था। बराबर में ही लोगों ने दो झुग्गियां बनाई हुई थी। आग लगते ही लोग बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर दमकल की दो गाड़ियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन तेजी से दूसरे छोर पर आग फैलने लगी। इससे अग्निशमन अधिकारी की चिंता बढ़ गई, तुरंत एक गाड़ी को झुग्गियों के पास भेजकर आग बुझाना शुरू किया। इसी बीच अग्निशमन कर्मियों ने जान को खतरे में डालकर दोनों झुग्गियों में सर्च अभियान चलाया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। रात करीब पौने 12 बजे तक कर्मियों को बुझाने में सफलता मिली। कबाड़ गोदाम के मालिक का अभी तक पता नहीं चला है। राहगीरों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी थी।
डंपिंग ग्राउंड के कूड़े में लग रही तीन दिनों से आग :
एफएसओ का कहना है कि कनावनी के डंपिंग ग्राउंड में दो-तीन दिनों से कूड़े में आग लग रही है। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां रवाना होकर आग बुझाती हैं। रविवार सुबह भी आग लगने की सूचना पर वैशाली स्टेशन से गाड़ियां डंपिंग ग्राउंड में पहुंचीं। वहां कर्मियों ने कूड़े के ढेर पर पानी डालकर उसे करीब डेढ़ घंटे में बुझा दिया। एफएसओ ने आशंका जाहिर की है कि डंपिंग ग्राउंड में कूड़े को जल्द खत्म करने के लिए रोजाना आग लगा दी जाती है। इससे दमकल कर्मियों की समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी है कि यदि दोबारा कूड़े में आग लगाई गई तो संबंधित फर्म और कर्मचारियों की लिखित शिकायत जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त और जीडीए उपाध्यक्ष से की जाएगी।