फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जीजा से लेना था बहन की मौत का बदला, साले ने रची 7.68 लाख लूट की झूठी कहानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जीजा से बहन की मौत का बदला लेने के लिए रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास 27 अप्रैल को मास्टर पे कंपनी के कलेक्शन एजेंट सुनील कुमार से 7.68 लाख रुपये की लूट का सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कलेक्शन एजेंट ने अपने जीजा से बहन की मौत का बदला लेने के लिए लूट की झूठी कथा लिखी थी। योजना में सफल होने के लिए आरोपी ने खोड़ा के दोस्त को गुमराह करके उसे पैसों से भरा बैग दे दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी एजेंट को गिरफ्तार कर दोस्त के घर से 7.68 लाख रुपयों से भरा बैग भी बरामद कर लिया।
एएसपी अभिजीत आर शंकर का कहना है कि घटना में टीमों ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और कलेक्शन एजेंट के फोन की सीडीआर खंगाली। कंपनी से लेकर मोबाइल शॉप के लोगों से पूछताछ की, जिसमें कई ऐसे तथ्य सामने आए जिसके बाद कलेक्शन एजेंट सुनील कुमार जाटव पर शक गहरा गया। उससे सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपनी झूठी कहानी का भंडाफोड़ किया। आरोपी ने बताया कि बहन की शादी फिरोजाबाद निवासी अनुज से हुई थी। जीजा भी साहिबाबाद मंडी के पास मास्टर पे कंपनी में पैसे कलेक्शन का काम करते हैं। तीन माह पूर्व बहन की डिलीवरी के दौरान बच्चे समेत मौत हो गई थी। उसका आरोप था कि जीजा ने बहन के इलाज में लापरवाही बरती थी। बाद में जीजा गुपचुप तरीके से दूसरी शादी करने की तैयारी में था। तभी से वह जीजा से बदला लेना चाहता था। पुलिस की जांच में जीजा पर लगे आरोपों की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

जीजा के 5.50 लाख रुपये हड़प कर झटका देने की योजना :
थाना प्रभारी बिजेश कुमार सिंह का कहना है कि 26 अप्रैल को जीजा ने साले सुनील को कई दुकानों से कलेक्शन करने के लिए कहा। 27 अप्रैल को खोड़ा, विजयनगर, वैशाली और वसुंधरा की दुकानों से जीजा के अकाउंट के 5 लाख 500 रुपये और अपने खाते के 2 लाख 68 हजार रुपये कलेक्शन कर कंपनी लौट रहा था। इस बीच उसने बाइक खराब होने पर स्कूटी बदली। मौका मिलने पर खोड़ा के दोस्त कुंदन को व्हाट्सऐप कॉल कर वैशाली स्टेशन बुलाया और उसे पैसों से भरा बैग दे दिया। आरोपी ने दोस्त को भी जरूरी काम से दूसरी जगह जाने की बात कहकर गुमराह किया था, फिर बाद में व्हाट्सऐप कॉल डिलीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉट की रकम अदा करने के लिए रची पूरी साजिश :
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने बहलोलपुर में एक प्लाट खरीदा था। उसकी रकम अदा करने के लिए जीजा अनुज के पैसे गायब कर लूट की फर्जी कहानी रची थी। इस तरह वह जीजा को झटका देकर अपने गलत मंसूबों में कामयाब होना चाहता था, लेकिन पुलिस ने उसकी फर्जी कहानी का भंडाफोड़ कर दिया। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि जीजा की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ झूठी लूट की सूचना देने और पुलिस को गुमराह करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed