फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 33 लोगों से 48 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 33 लोगों से 48 लाख ठगे
विज्ञापन

साहिबाबाद। 60 हजार रुपये निवेश करने पर 16 माह में दोगुने मुनाफे का झांसा देकर 33 लोगों से 48 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने महाराजपुर के पैसेफिक बिजनेस पार्क में ठगी का ऑफिस बनाया हुआ था। आरोप है कि लोगों के पैसे मांगने पर शातिर वहां से कंपनी बंद कर फरार हो गए। लिंक रोड थाने में राजेंद्र नगर निवासी प्रवीण कुमार ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि महाराजपुर में विकास मलिक, शरद मलिक, अंशुल तोमर और रवि बिरला ने ब्रंच कार्ट के नाम से ऑफिस खेला हुआ था। ऑनलाइन साइट के जरिए ठगों ने उनसे संपर्क किया और ऑफिस बुलाकर पूरी योजना बताकर ठगी के जाल में फंसाने का तानाबाना बुन लिया। इसमें उनसे एक कार्ट में 60 हजार रुपये के नाम कंपनी द्वारा 16 माह में दोगुने मुनाफे का झांसा दिया गया। ठग ने पहली मुलाकात में खुद को दिल्ली के एक स्कूल में हेड मास्टर बताया। इससे उन्हें विश्वास हो गया और एक कार्ट में पैसे निवेश कर दिया। इसके बाद उनसे अन्य लोगों का भी पैसा निवेश कराने के लिए कहा गया। कुछ दिन बाद उन्होंने अपने पड़ोसी और रिश्तेदार व मिलने-जुलने वालों से योजना बताकर पैसा निवेश करने के लिए कहा। करीब 33 लोगों ने स्कीम पसंद आने के बाद विभिन्न मद में करीब 48 लाख रुपये जमा कर दिए। अब उनका आरोप है कि तीन माह बीतने के बाद भी जब किसी को पैसा नहीं मिला तो उन्हें शक हो गया। कंपनी ने मार्च 2019 में सभी को एक साथ पैसे व मुनाफा देने का आश्वासन दिया। समय बीतने के बाद जब सभी लोग उनके ऑफिस पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। आरोप था कि चारों ठग महाराजपुर में ऑफिस बंद कर फरार हो गए। इसके बाद सभी ने अपना फोन नंबर भी बंद कर दिया। शिकायतकर्ता प्रवीन कुमार ने लिंक रोड थाने के अलावा मुख्यमंत्री, डीएम, एसएसपी, साइबर सेल और अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजी। इसके आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को नामजद कर ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसपी सिटी सेकेंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि मॉल प्रबंधन से आरोपियों के कागजात मांगकर जांच की जा रही है। उनको जल्द पकड़कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed