फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कृष्णा विहार में सुनसान रोड पर बाइक सवार की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कृष्णा विहार में सुनसान रोड पर बाइक सवार की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार में शनिवार रात बाइक सवार संजय कुमार (42) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल के पास पुलिस को 20 हजार 500 रुपये, पर्स व उसमें रखे 3730 रुपये नकद, बैग, मोबाइल फोन के अलावा एक पर्ची मिली है। उस पर पैसों का हिसाब लिखा है। शव के पास दो हेलमेट और बाइक खड़ी मिली है। पुलिस ने सामान को अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
एएसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि संजय कुमार सिंह निवासी पूर्व दिल्ली के मंडोली मूलरूप से बिहार के मधुबनी गांव लोकहा में रहने वाले हैं। मृतक की जेब से 20 हजार 500 रुपये, पर्स और उसमें नकदी व बैग के अलावा मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने पर्स से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान की। राहगीरों की सूचना के बाद टीला मोड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मौके पर कोई चश्मदीद या गवाह मौजूद नहीं था। ऐसे में अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि संजय कहां से आया था और किधर जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सर्विलांस लोकेशन के आधार पर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रंजिश या लेन-देन के एंगल पर जांच
पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के पास मोबाइल से लेकर नकदी भी मिली है। हालांकि उसके पास हिसाब लिखी पर्ची भी मिली है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि बाइक सवार की हत्या आपसी रंजिश या लेन-देन के लिए भी की गई हो। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के विवाद में उलझी पुलिस
सूचना मिलने के बाद दो थाना क्षेत्र लोनी बॉर्डर और टीला मोड़ थाने की पुलिस आपसी क्षेत्रवाद में उलझी रही। आला अधिकारियों के मामले का संज्ञान लेने के बाद टीला मोड पुलिस हरकत में आई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed