{"_id":"6259c0e411b70217f62a3da7","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2369506119","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
8वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान
साहिबाबाद। लोनी भोपुरा रोड की भारत सिटी सोसायटी में शुक्रवार सुबह घरेलू कलह से परेशान नवविवाहिता साइना 25 ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह पति जहांगीर के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पसौंडा निवासी जहांगीर पहले बैंक में नौकरी करता था। 3 मार्च को उसने पश्चिम बंगाल की साइना से प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवार से अलग भारत सिटी सोसायटी के किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे। अचानक साइना डी-4 ब्लॉक की आठवीं मंजिल से नीचे गिरी। तेज आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की जांच में घटना की वजह घरेलू कलह सामने आई है। हालांकि टीम को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। टीला मोड़ चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि जहांगीर बैंक की नौकरी छोड़कर घर पर रहता था। इस वजह से दोनों के बीच कलह हो रही थी। जहांगीर घायल अवस्था में साइना को दिल्ली के गुरुतेग बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने साइना को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि दोनों नवंबर 2021 से यहां फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। तीन मार्च को दोनों ने शादी कर ली थी। फिलहाल मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस पर जांच की जा रही है।