{"_id":"6259c020c345c93fe201cee3","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd2369505118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, सीआईएसएफ रोड पर लगाया जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, सीआईएसएफ रोड पर लगाया जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या, सीआईएसएफ रोड पर लगाया जाम
इंदिरापुरम। एक कालोनी के लोगों ने शुक्रवार को किशोरी का दुष्कर्म कर हत्या के बाद शव पुस्ते पर फेंकने का आरोप लगाकर इंदिरापुरम-सीआईएसएफ रोड जाम लगा दिया। लोगों ने अहिंसा खंड-2 तिराहे पर शव रखकर आरोपियों को फांसी देने की मांग की। युवती के पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया। करीब पौने घंटे बाद सड़क से जाम हटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती का गला दबाने से हत्या करना आया है। पुलिस तीन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बृहस्पतिवार को 18 वर्षीय युवती का शव कनावनी के पुस्ते पर मिला था। उसकी शिनाख्त न होने की वजह से पुलिस ने आसपास लोगों को बुलाकर पहचान कराई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। युवती के गले में दुपट्टा बंधा था। शव के पास आधार कार्ड में बिहार का पता था। टीम ने बिहार पुलिस से संपर्क कर युवती का पता लगाया। रात में पुलिस उसके घर पहुंची और शव की फोटो व आधार कार्ड दिखाकर पहचान कराई। पिता का कहना है कि बुधवार शाम को युवती बहन के घर जाने की बात कहकर निकली थी। इंदिरापुरम पुलिस को युवती के गायब होने की शिकायत दी। पुलिन ने युवती को जल्द सकुशल ढूंढने का आश्वासन भी दिया। युवती सोसायटियों में काम कर मां का हाथ बटाती थी। 13 अप्रैल की रात 7:30 बजे गायब होने के बाद उन्होंने उसे फोन पर संपर्क किया, लेकिन फोन नहीं उठा। पिता का आरोप था कि चार युवकों ने दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और चेन व अन्य सामान भी लूट लिया। परिजनों ने लोगों के साथ शाम चार बजे अहिंसा खंड-2 के सामने सीआईएसएफ रोड पर पौने घंटे तक जाम लगा दिया। शाम 5:30 बजे लोगों ने कनावनी चौकी के पास सड़क जाम करने का प्रयास किया, लेकिन एसीएम निखिल चक्रवर्ती, पुलिस अधीक्षक संतोष गंगवार, क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने लोगों को समझाकर भेज दिया। प्रदर्शनकारियों की थाना प्रभारी मनीष बिष्ट से नोकझोंक भी हुई। सिविल ड्रेस में होने की वजह से वहां लोग उन्हें पहचान नहीं पाए।
सीओ इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवती के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की गई है। गले के ऊपर ही चोट के निशान मिले हैं। नीचे शरीर में कोई चोट नहीं थी। दुष्कर्म की बात भी रिपोर्ट में नहीं आई है। स्लाइड को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। परिजन की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क से हटवा दिया था।