फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

घर में झगड़े के बाद छज्जे से कूदा, लोगों ने बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
घर में झगड़े के बाद छज्जे से कूदा, लोगों ने बचाई जान
विज्ञापन

लोनी। घर में पत्नी से विवाद के बाद इकराम नगर कॉलोनी में शुक्रवार को एक युवक ने छज्जे से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने युवक को बचा लिया। युवक की आत्महत्या करने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। कॉलोनी में साहिल परिवार के साथ रहते हैं। वह कपड़े सिलाई का काम करते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को उनका पत्नी से विवाद हो गया था। झगड़े के दौरान साहिल छज्जे की तरफ भागा और नीचे कूद गया। हालांकि वह छज्जे पर लटक गया। पति के छत से कूदने के बाद पत्नी ने शोर मचा दिया। साहिल को छज्जे पर लटकता देख आसपास के लोग आ गए। परिवार के लोग उसे समझाने लगे, इस बीच ग्रिल से ऊपर खींचकर उसकी जान बचाई। बाद में पति पत्नी में समझौता हो गया। लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed