{"_id":"6259bf669e2502627f154d64","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd236949727","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज कनाडा से घर पहुंचेगा कार्तिक का शव, हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज कनाडा से घर पहुंचेगा कार्तिक का शव, हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज कनाडा से घर पहुंचेगा कार्तिक का शव, हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार
साहिबाबाद। कनाडा के टोरंटो में हुई एमबीए छात्र कार्तिक वासुदेव का शव शनिवार को राजेंद्र नगर के केशव कुंज अपार्टमेंट में लाया जाएगा। टोरंटो दूतावास से परिजनों को यह जानकारी दी गई है। वहीं, छात्र की हत्या के आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के निर्देश पर कार्तिक के परिवार को मामले की कार्रवाई के लिए उच्च स्तर का अधिवक्ता मिला है।
छात्र के पिता जितेश वासुदेव ने बताया कि शनिवार सुबह 11:30 बजे तक कार्तिक का शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव घर पर परिजनों के अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसके बाद शाम करीब चार बजे हिंडन घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक छात्र के लिए शांति पाठ कराने के बाद परिवार के लोग कनाडा जाकर पुलिस से संपर्क करेंगे। वहीं, कनाडा पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। इसके अलावा पुलिस हत्या के कारणों का भी पता लगाने में जुटी है। उनके मुताबिक, बेटे को कर्ज लेकर पढ़ाने के लिए कनाडा भेजा था। भारत सरकार से भी अपील की है कि सदस्यों के कनाडा जाने के लिए खर्चा वहन करे। सोमवार को भी विदेश मंत्रालय से फोन आया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। बता दें कि 7 अप्रैल को टोरंटो में एक सिरफिरे ने मेट्रो स्टेशन के बाहर कार्तिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।