फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लाजपत नगर में घर के बाहर बर्तन कारोबारी से तीन लाख लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लाजपत नगर में घर के बाहर बर्तन कारोबारी से तीन लाख लूटे
विज्ञापन

साहिबाबाद। बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े लाजपत नगर में बर्तन कारोबारी ललित से तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। कारोबारी बैंक से कैश लेकर घर पहुंचे ही थे कि बदमाशों ने कैश से भरा बैग छीन लिया। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद हुए हैं।
कारोबारी ललित घर के पास ही साप्ताहिक बाजार में बर्तन की दुकान लगाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह अपनी अध्यापिका पत्नी किरन बाला के साथ स्कूटी से कैश निकालने के लिए गए थे। करीब बारह बजे एमफोरयू कॉम्पलेक्स के सामने पंजाब नेशनल बैंक से कैश निकालकर घर पहुंचे थे। घर के बाहर कारोबारी ने स्कूटी रोकी और पैसों से भरे बैग को स्कूटी की डिग्गी से निकाला। ललित ने बैग निकालकर अपनी पत्नी को दिया। तभी एक बाइक तेजी से आकर रुकी। बाइक पर दो युवक बैठे थे। एक ने हेलमेट लगा रखा था, दूसरे ने टोपी पहनी थी। दोनों ने कैश से भरा बैग लूट लिया। बैग लूटकर भाग रहे बदमाशों का ललित ने 50 मीटर तक पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ललित ने बताया कि बैग में किरन बाला का एक फोन और एक चेक भी था। वह बैंक से पैसे किसी को देने के लिए लाए थे। उधर लूट होने के बाद गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज मौके पर पहुंचे। उन्होंने कारोबारी से बात की।
विज्ञापन

बैंक में दिखे संदिग्ध
पुलिस के अनुसार कारोबारी जब बैंक में गया था वहां उसकी रेकी हुई है। बैंक के सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए हैं। सीसीटीवी में कैद संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। लूट करने वाले बदमाश बैंक के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं। यहां से उन्होंने कारोबारी का पीछा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक रोड मोबाइल की लोकेशन
जिस बैग को बदमाशों ने लूटा था, उसमे किरन बाला का फोन था। बार-बार फोन आने पर बदमाशों ने फोन को निकालकर लिंक रोड फैक्टरी एरिया में फेंक दिया। सर्विलांस के माध्यम से इसकी जानकारी हुई है। हालांकि फोन अभी मिला नहीं है।

पुलिस का कहना
साहिबाबाद थाना कार्यवाहक एसएचओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। चार टीमें गठित की हैं। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed