{"_id":"625485f8901b824f22349fd8","slug":"ghaziabad-shahibabad-news-gbd236748695","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत पशुओं की हड्डियों को गलाने पर 3 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत पशुओं की हड्डियों को गलाने पर 3 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत पशुओं की हड्डियों को गलाने पर 3 पर रिपोर्ट दर्ज
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के पूजा कॉलोनी स्थित एक घर में पशुओं का मांस, हड्डियों को गलाने का काम हो रहा था। बदबू से परेशान कॉलोनी के लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में 3 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुनीत एंक्लेव पूजा कॉलोनी में अंकित शुक्ला परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास नूर मोहम्मद के मकान में शाहनवाज कुरैशी द्वारा मृत पशुओं की चर्बी, मांस और हड्डियों को गलाने काम किया जा रहा है। इसके चलते आसपास कॉलोनी में बदबू फैली रहती है। बदबू से परेशान आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया। फैक्टरी में कासिम नाम का व्यक्ति चौकीदार है। लोगों के विरोध करने पर चौकीदार ने लोगों को धमकी दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में अंकित शुक्ला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। एसएचओ अरविंद पाठक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नूर मोहम्मद, शाहनवाज और कासिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।