फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कैंडल मार्च निकालकर कार्तिक के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कैंडल मार्च निकालकर कार्तिक के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग
विज्ञापन

साहिबाबाद। कनाडा के टोरंटो में भारतीय छात्र कार्तिक वासुदेव के हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को राजेंद्र नगर में अभिभावकों ने कैंडल मार्च निकाला। इसमें डीएवी स्कूल के मीडिया प्रभारी शालिन कुमार और सहपाठियों के अलावा तमाम अभिभावक व लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने हाथों में पोस्टल बैनर लेकर सरकार से मृतक कार्तिक को न्याय देने की मांग की।

मृतक के पिता जितेश वासुदेव का कहना है कि टोरंटो में बेटे की हत्या क्यों और किस वजह से की गई, इसका जवाब जानने के लिए सरकार से मदद की उम्मीद है। मां ने भी बेटे के लिए न्याय मांगा। कैंडल मार्च शाम करीब छह बजे से डीएवी स्कूल लोहिया पार्क से शुरू होकर छात्र के घर पर पहुंचा। वहां सभी ने कार्तिक की तस्वीर के आगे दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्म शांति की प्रार्थना की। सहपाठियों का कहना था कि कार्तिक काफी मिलनसार था। कैंडल मार्च में लोगों की आंखें नम थीं। बता दें कि 7 जनवरी को राजेंद्र नगर के छात्र कार्तिक वासुदेव की टोरंटो में मेट्रो स्टेशन के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह टोरंटो में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना देकर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed